हरदोई आईएनए न्यूज़: पोषण माह का हुआ उदघाटन- स्वस्थ महिला एक स्वस्थ परिवार का आधार तैयार करती है- प्रेमावती

स्वस्थ बच्चा देश के उज्जवल भविष्य का आधार होता है। कुपोषित बच्चों को सुपोषित की श्रेणी में लाने के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाये...

Sep 4, 2024 - 17:50
75 Views
हरदोई आईएनए न्यूज़: पोषण माह का हुआ उदघाटन- स्वस्थ महिला एक स्वस्थ परिवार का आधार तैयार करती है- प्रेमावती


हरदोई। गाँधी भवन सभागार में बाल विकास एवं पुष्टाहर विभाग, की ओर से राष्ट्रीय पोषण माह का उदघाटन किया गया। यह पोषण माह 1 सितम्बर से लेकर 30 सितम्बर तक चलेगा। कार्यक्रम का उदघाटन जिला अध्यक्ष प्रेमावती, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अपने सम्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि स्वस्थ महिला एक स्वस्थ परिवार का आधार तैयार करती है। स्वस्थ बच्चा देश के उज्जवल भविष्य का आधार होता है। कुपोषित बच्चों को सुपोषित की श्रेणी में लाने के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी आँगनबाड़ी कार्यकत्रियां पोषण माह को सफल बनायें। पूरे माह निर्धारित गतिविधियां करें। प्रतिदिन केन्द्र पर उपस्थित रहें। प्रत्येक केन्द्र पर ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में कार्यक्रम कराया जाये। अन्य जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया जाये। 

इसे भी पढ़ें:- हरदोई आईएनए न्यूज़: जिला पंचायत अध्यक्ष ने वितरित किये नियुक्ति पत्र।

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने कहा कि पोषण माह के दौरान बच्चो के सम्पूर्ण पोषण पर ध्यान दिया जायेगा। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुखसागर मिश्र मधुर ने कहा कि यह सप्ताह लोगों के मध्य पोषण जागरूकता की अलख जगायेगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा अपनी मधुर संगीतमय प्रस्तुति दी गयी। धात्री महिलाओं की गोद भराई व बच्चो का अन्नप्रासन कराया गया। 

उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। पोषण माह के दौरान एनीमिया के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया जायेगा। शारीरिक विकास मापन कराया जायेगा। सही पूरक आहार के महत्व के बारे में लोगों को बताया जायेगा। श्पोषण भी पढ़ाई भीश् की थीम पर प्रारंभिक बाल विकास पर जोर दिया जायेगा। पर्यावरण संरक्षण के महत्व के महत्व के बारे में बताया जायेगा। उपस्थित अतिथियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी के सम्बोधन का सजीव प्रसारण सुना। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow