हरदोई आईएनए न्यूज़: जिला पंचायत अध्यक्ष ने वितरित किये नियुक्ति पत्र। 

जिलाधिकारी ने दोनों नव चयनित अभियंताओं को बधाई देते हुए कहा कि दोनों अवर अभियंता अपने पदीय दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन....

Sep 4, 2024 - 16:15
53 Views
हरदोई आईएनए न्यूज़: जिला पंचायत अध्यक्ष ने वितरित किये नियुक्ति पत्र। 

हरदोई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती द्वारा जनपद के नव चयनित दो अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। अवर अभियंता वीरेश कुमार शुक्ला का चयन कृषि विभाग तथा शिवांगी अग्निहोत्री को पंचायती राज विभाग में चयन हुआ है। दोनों अवर अभियंता नियुक्ति पत्र प्राप्त करते समय काफ़ी खुश नजर आये। 

इसे भी पढ़ें:- आबकारी विभाग द्वारा अगस्त माह में 3,544 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त किया गया- नितिन अग्रवाल

जिलाधिकारी ने दोनों नव चयनित अभियंताओं को बधाई देते हुए कहा कि दोनों अवर अभियंता अपने पदीय दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करे। कलेक्ट्रेट के कार्यक्रम से पूर्व सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा तथा मुख्यमंत्री के सम्बोधन को सुना। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत प्रदीप गुप्ता, उपनिदेशक कृषि डॉ नन्दकिशोर व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow