Political News: बिहार में फिर शुरू हुआ पोस्टर वॉर, तेजस्वी को दिखाया गया "टोटी चोर" लालू को बताया 'चारा चोर'।

बिहार की राजनीति में एक बार फिर से पोस्टर वॉर छिड़ गया है। यहां राजधानी पटना में दो अलग-अलग...

Oct 11, 2024 - 12:42
81 Views
Political News: बिहार में फिर शुरू हुआ पोस्टर वॉर, तेजस्वी को दिखाया गया "टोटी चोर" लालू को बताया 'चारा चोर'।

बिहार की राजनीति में एक बार फिर से पोस्ट वॉर शुरू हो गया है। राजद के दफ्तर के बाहर एक पोस्टर लगाया गया जिसमें तेजस्वी यादव को "टोटी चोर" तो वहीं लालू प्रसाद यादव को "चारा चोर" बताया गया। इस पोस्ट के बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है।

  • शहर में दो जगह लगाए गए पोस्टर

बिहार की राजनीति में एक बार फिर से पोस्टर वॉर छिड़ गया है। यहां राजधानी पटना में दो अलग-अलग इलाकों में दो कार्टून से जुड़े पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें राष्ट्रीय दल यूनाइटेड के दो बड़े नेता लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के कार्टून बनाए गए और उस पर टिप्पणी की गई। बताते चलें कि पटना के इनकम टैक्स चौराहे के पास में दो अलग-अलग पोस्टर को लगाया गया है। जिसमे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की फोटो कार्टून के तौर पर दिखाई गई है। जिसमें तेजस्वी यादव को "टोटी चोर" जबकि लालू प्रसाद यादव को "चारा चोर" दिखाया गया है। फिलहाल में अभी तक यह पता नहीं चल सका है की पोस्टर किसकी तरफ से लगाए गए हैं। वहीं भाजपा के एक नेता दानिश इकबाल का कहना है की पोस्टर में जो दिखाया गया है वह सत्य है।

  • RJD ने लगायें थे 2022 में पोस्टर

बताते चलें कि 2022 में जब पेट्रोल डीजल के दाम बड़े थे उस वक्त राजद की तरफ से केंद्र सरकार और प्रदेश में मौजूद नीतीश कुमार की सरकार को लेकर पोस्टर लगाए गए थे। जिसमे पीएम और सीएम नीतीश को एक साथ खड़ा दिखाया गया था और लिखा गया था कि डीजल 101 पर नॉट आउट, पेट्रोल 116 पर नॉट आउट। जिसके बाद फिर से पोस्ट वॉर देखने को मिलने लगा है।

Also read- Health: सावधान! नुकसान पहुंचा सकता है हल्दी वाला दूध।

  • तेजस्वी यादव ने खाली किया था बंगला

प्रदेश में महागठबंधन की सरकार गिरने के बाद नीतीश कुमार बीजेपी में चले गए थे और उसके बाद तेजस्वी यादव को सरकारी बंगला खाली करना था। लेकिन उनके द्वारा बंगला खाली नहीं किया गया। भवन निर्माण विभाग ने उन्हें नोटिस जारी किया। इसके बाद तेजस्वी यादव ने बीते शनिवार को बंगला खाली किया। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया था कि तेजस्वी यादव ने बंगला खाली करते समय उसमें से कीमती सामान निकाल लिया है।इस मामले में तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि वह मेरी इमेज को खराब करने का काम कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow