Viral News: शराब पीने के दौरान लग रहे थे फायर शॉट पैक, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा, पड़ गए लेने के देने।

वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक पार्टी के दौरान चार दोस्त बंद कमरे में शराब पी रहे हैं। तभी उनमें से एक को इतना जोश आ जाता है कि वह फायर शॉट....

Dec 3, 2024 - 18:45
68 Views
Viral News: शराब पीने के दौरान लग रहे थे फायर शॉट पैक, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा, पड़ गए लेने के देने।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। वीडियो शराब पीने को लेकर जुड़ा हुआ है। इसमें कुछ लोग साथ में बैठकर पेग लगाकर पीने की तैयारी करते हैं लेकिन अचानक से कुछ ऐसा होता है जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा होता है।

  • मुंह से लेकर छाती तक निकली आग

अक्सर कहा जाता रहा है कि शराब पीना सेहत के लिए नुकसानदायक है। इससे किडनी खराब हो जाती है लेकिन उसके बावजूद भी लोग शराब पीने से पीछे नहीं हटते हैं। सरकार नशा मुक्त को लेकर लोगों से अपील करती है कि वह नशे का सेवन न करें लेकिन उसके वावजूद भी लोग नशे का सेवन करना नहीं छोड़ रहे। वही शराब से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक पार्टी के दौरान चार दोस्त बंद कमरे में शराब पी रहे हैं। तभी उनमें से एक को इतना जोश आ जाता है कि वह फायर शॉट लगाने को तैयार हो जाता है। वैसे शराब पीने के बाद लोग बहकावे में कुछ करने को तैयार हो जाते हैं। ऐसे में ही ये शख्स भी फायर शॉट्स लगाने को तैयार हो गया। शख्स के साथ बैठा उसका एक दोस्त छोटा सा पेग बनाकर उसके पेग में आग लगा देता है। जिसके बाद उस शख्स को ये फायर शॉट पेग पीना होता है। शख्स शराब की ग्लास उठाकर अपने दोस्तों के साथ चीयर्स करता है और तुरंत ही पेग उठाकर पी जाता है। इसी दौरान शराब उछलकर उसके मुंह से उसकी छाती पर गिर जाती है जिसके बाद मुंह से लेकर छाती तक आग लग जाती है। वहीं उसके दोस्त तुरंत उठकर आग को बुझाने का काम करते हैं।

Also Read- Viral News: चाय वाला पंछियों की आवाज निकाल कर लोगों का कराता है मनोरंजन, देखें वीडियो।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @allrounderviral के नाम से इंस्टाग्राम की आईडी पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक हजारों लोगों ने लाइक किए हैं तो वहीं 20 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। वही का यूजर्स वीडियो पर मजेदार कमेंट करते हुए दिखाई दिए हैं। वायरल वीडियो पर एक यूजर्स से मजेदार कमेंट लिखा वाह! क्या पेग है, छाती के सारे बाल जल गए। दूसरे ने लिखा इन लोगों को बोलते हैं उड़ता तीर लेना। तीसरे ने लिखा कहां से आते हैं ऐसे लोग। चौथे ने लिखा इसके फेफड़े बचे या नहीं। पांचवें ने लिखा अब इसके अंदर का कीड़ा शांत हो गया होगा। इसी के साथ-साथ बाकी की यूजर्स गजब के वीडियो पर गजब के कमेंट कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow