देश के इस राज्य में ₹200 में मिल रही साइकिल, ₹3000 में मिल रही बाइक और सवा लाख रुपए में मिल रही लग्जरी कार।
जी हां हम बात कर रहे हैं बिहार के गोपालगंज की। यहां पुलिस के द्वारा शराब के मामले में कई गाड़ियों को जप्त किया गया था। अब ....
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
देश का एक ऐसा राज्य है जहां पर जहां पर आपको इतने काम में मोटरसाइकिल और कार मिल रही है जिसकी बारे में आपने आज तक कभी नहीं सुना होगा। अगर आप भी इनको लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कहां जाना होगा इसके बारे में बताते हैं।
- कम बजट में मिलेगी बाइक और कार
हर किसी का सपना होता है कि उसके पास एक बाइक और एक कार हो। लेकिन यह सपना कुछ लोगों के लिए आधा अधूरा रह जाता है क्योंकि उनके पास इतने रुपए नहीं होते हैं कि वह अपने सपने को पूरा कर सकें। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे राज्य के बारे में बताएंगे जहां पर आपको सस्ते में वाहन खरीदने का मौका मिल रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं बिहार के गोपालगंज की। यहां पुलिस के द्वारा शराब के मामले में कई गाड़ियों को जप्त किया गया था। अब इनको नीलाम करने की तैयारी शुरू हो गई है और इसके लिए तारीख का भी ऐलान किया गया है। बताया गया है कि अगर कोई सस्ते में वाहन खरीदना चाहता है तो वह 4 दिसंबर को होने वाली नीलामी में शामिल हो।
Also Read- अब जल्द ही WhatsApp के स्टेट्स पर लगा सकेंगे गाने, यूज कर पाएंगे फेसबुक और इंस्टाग्राम वाला फीचर
- 73 वाहनों की होगी नीलामी
गोपालगंज पुलिस के द्वारा बताया गया है कि कुल 73 वाहनों की नीलामी का ऐलान किया गया है। जिसमें छोटे बड़े सभी तरीके के वाहन शामिल हैं। अगर कोई इस नीलामी में भाग लेना चाहता है तो उसको 2 दिसंबर को इसके लिए अप्लाई करना होगा। अप्लाई करने के बाद 4 दिसंबर से इसकी नीलामी शुरू हो जाएगी। इसमें बाइक, स्कूटी, कार, ट्रक, पिकअप वैन और साइकिल शामिल हैं। साइकिल के लिए ₹200 कीमत रखी गई है। अगर कोई बाइक खरीदना चाहता है तो उसको ₹3000 देना पड़ेंगे। तो वहीं अगर कोई लग्जरी कार खरीदना चाहता है। तो उसको सवा लाख से अधिक रुपए देना पड़ेंगे। तो ऐसे में कोई अगर इन वाहनों को खरीदना चाहता है तो सबसे पहले उसको रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और उसके बाद ही वह इस नीलामी में भाग ले सकेंगे।
What's Your Reaction?