Crime News: पैसा डबल करने के नाम पर नेता ने ठगे 6000 करोड़, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप।

गुजरात में एक नेता पर जनता का 6000 करोड रुपए लेकर भागने का आरोप लगा है।युवक के द्वारा लोगों को झांसा दिया गया था कि उनके पैसे दो साल में डबल

Dec 3, 2024 - 18:17
84 Views
Crime News: पैसा डबल करने के नाम पर नेता ने ठगे 6000 करोड़, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

गुजरात में एक नेता के द्वारा लोगों को पैसे डबल करने का झांसा देकर 6000 करोड रुपए ठगने का मामला सामने आया है। मामले को अब कांग्रेस पार्टी के नेता ने बड़े ही जोर-शोर के साथ उठाना शुरू कर दिया।

  • 6000 करोड रुपए लेकर नेता हुआ फरार

गुजरात में एक नेता पर जनता का 6000 करोड रुपए लेकर भागने का आरोप लगा है।युवक के द्वारा लोगों को झांसा दिया गया था कि उनके पैसे दो साल में डबल हो जाएंगे। लेकिन पैसे तो डबल नहीं हुई लेकिन जनता के पैसे जरुर चले गए। वही इस मामले में अब कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के गुजरात से प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि इस मामले में सीबीआई जांच हो। वही आगे बताया कि जिस नेता ने लोगों से रुपए ठगे हैं। उस नेता का फोटो भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेताओं के साथ में दिखाई दिया है। आगे कहा की भाजपा में एक नीति चल रही है अगर आप भ्रष्टाचारी हैं तो बीजेपी की सदस्यता ले ले और उसके बाद आपको लूट और भ्रष्टाचार का लाइसेंस में जाएगा।

  • कांग्रेस नेता ने कहा गुजरात से लीक हुआ पेपर

शक्ति सिंह गोहिल ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि इसका केंद्रबिंदु गुजरात था और एक व्यक्ति जो भाजपा से जुड़ा था, उसे पकड़ा गया था। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ भूपेंद्र झाला की तस्वीरें साझा कीं और बताया कि एक कार्यक्रम में कई भाजपा नेता शामिल हुए थे।

Also read- Viral News: चाय वाला पंछियों की आवाज निकाल कर लोगों का कराता है मनोरंजन, देखें वीडियो।
कांग्रेस ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के एक सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की है। पार्टी ने भाजपा से सवाल किया कि उनके बड़े नेताओं का इस मामले से क्या रिश्ता है और क्या इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने उन्हें इस व्यक्ति द्वारा 6,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की सूचना नहीं दी थी। मैं भारतीय जनता पार्टी से मांग करता हूं कि वह अपने नेता को सामने लाएं और जनता का लिया हुआ रुपए वापस दिया जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow