Political News: कांग्रेस नेता ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- तोड़ दे लाल किला, कुतुब मीनार, ताजमहल।

संभल मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खरगे एक बयान दिया है उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि....

Dec 2, 2024 - 11:51
81 Views
Political News: कांग्रेस नेता ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- तोड़ दे लाल किला, कुतुब मीनार, ताजमहल।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

संभल मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खरगे एक बयान दिया है उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि जो मुसलमान ने देश के लिए बनाया है उनको आप तोड़ दीजिए।

  • मोहन भागवत की भी नहीं मानते बात

उत्तर प्रदेश के संभल में जमा मस्जिद और राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के नीचे बताए गए मंदिर को लेकर लगातार सियासत काफी तेज दिखाई दे रही है। संभल में हुई हिंसा में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। हालत अभी काफी खराब है प्रशासन लगातार लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रही है। तो ऐसे मैं राजनीति का सिलसिला भी काफी तेज हो गया। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आपका नेता मोहन भागवत ने 2022 में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि हर मस्जिद के नीचे मंदिर ढूंढना गलत है। अब ऐसे में मस्जिद के नीचे मंदिर क्यों ढूंढ रहे हैं। क्यों देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं? देश की जनता चैन और अमन चाहती है भाईचारा चाहती है इसको बनाकर रखें। आगे कहा कि बीजेपी की सरकार में सिर्फ और सिर्फ लोगों को लड़ाने का काम किया जाता है।

Also Read- Himachal News: संजौली मस्जिद को लेकर आ गया बड़ा फैसला, कोर्ट के आदेश पर गिराई जाएंगी तीन मंजिले।

  • तोड़ दे ताजमहल, लाल किला, कुतुब मीनार

मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि अगर आपको मुसलमानो से इतनी नफरत हो गई है तो आप मुसलमान के द्वारा बनाए गए ताजमहल, लाल किला और कुतुब मीनार को तोड़ दे। क्योंकि ये चीजों को भी मुसलमानो ने बनवाया है। आगे कहा कि 1947 से पहले के धार्मिक स्थलों की यथा स्थिति बनी रहे जिसको लेकर 1991 में कानून बनाया गया था जिसको आप नहीं मानते हैं। खरगे ने कहा कि मैं खुद हिन्दू हूं। मेरा नाम मल्लिकार्जुन है। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक मेरा भी नाम है। मैं सेकुलर हिन्दू हूं। आप सेकुलर हिन्दू को नहीं मानते। मैं जनता से अपील करता हूं कि जनता बीजेपी और आरएसएस वालों की बातों में ना आए। क्योंकि यह लोग नफरत फैलाकर आपको आपस में लड़ाने का काम करते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow