Himachal News: संजौली मस्जिद को लेकर आ गया बड़ा फैसला, कोर्ट के आदेश पर गिराई जाएंगी तीन मंजिले।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में बनी संजौली मस्जिद को लेकर इसी साल एक बड़ा विवाद छिड़ गया था। यहां हिंदूवादी संगठनों ने मस्जिद के बाहर ....

By INA News Desk
Dec 1, 2024 - 10:47
84 Views
Himachal News: संजौली मस्जिद को लेकर आ गया बड़ा फैसला, कोर्ट के आदेश पर गिराई जाएंगी तीन मंजिले।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

शिमला की संजौली में बनी मस्जिद को लेकर जिला कोर्ट का बड़ा फैसला आ गया है। इस फैसले से मुस्लिम पक्ष के लोगों को एक बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका को ख़ारिज कर दिया।

  • जिला कोर्ट ने दिया फैसला

हिमाचल प्रदेश के शिमला में बनी संजौली मस्जिद को लेकर इसी साल एक बड़ा विवाद छिड़ गया था। यहां हिंदूवादी संगठनों ने मस्जिद के बाहर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया था और आरोप लगाया था की मस्जिद की तीन मंजिला इमारत अवैध तरीके से बनाई गई है। इस मामले को शिमला नगर निगम के जिला कोर्ट में दाखिल किया गया था। ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की याचिका को शिमला जिला अदालत ने खारिज कर दिया गया है। कोर्ट ने नगर निगम आयुक्त की अदालत के फैसले को बरकरार रखा है। इसके मुताबिक संजौली मस्जिद से अवैध हिस्सा हटाने का काम जारी रहेगा।

Also Read- Rajasthani News: अजमेर दरगाह पर शिव मंदिर का दावा करने वाले को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज।

  • मुस्लिम पक्ष हाईकोर्ट में आदेश को दें सकता चुनौती

इस मामले में याचिकाकर्ता ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के वकील, विश्व भूषण, ने बताया कि अदालत ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया है। जब इस मामले को हाई कोर्ट में चुनौती देने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे निर्णय आदेश पढ़ने के बाद ही इस बारे में विचार करेंगे।

  • मस्जिद कमेटी की तरफ से दी गई जानकारी

संजौली मस्जिद कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ ने जानकारी देते हुए कहा है कि मुस्लिम वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की तरफ से एक याचिका को दाखिल किया गया था जिसको खारिज कर दिया गया। वही लतीफ ने आगे बताया कि मस्जिद के ऊपर की मंजिल को हटाने का काम हो चुका है वही बाकी के कुछ हिस्सों को हटाने का काम भी किया जा रहा है मजदूर काम होने के वजह से काम में डिले हो रही है। कोर्ट के आदेशों का सभी पालन करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow