Political News: सीएम पद के लिए हेमंत सोरेन लेंगे आज शपथ, ये दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद। 

झारखंड में 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुए और 23 नवंबर को मतगरणा हुई। जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी ने....

By INA News Desk
Nov 28, 2024 - 11:00
83 Views
Political News: सीएम पद के लिए हेमंत सोरेन लेंगे आज शपथ, ये दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

झारखंड में 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए जिसमें हेमंत सोरेन की पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर इन चुनाव में जीत हासिल की। आज मुख्यमंत्री पद के लिए हेमंत सोरेन शपथ लेंगे जिसमें देश की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

  • 14 में मुख्यमंत्री के लिए लेंगे शपथ

झारखंड में 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुए और 23 नवंबर को मतगरणा हुई। जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और यहां पर पूर्ण बहुमत के साथ सीटें पाकर अपनी सरकार बनाने का दावा पेश किया। वही आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख हेमंत सोरेन के द्वारा 14वें मुख्यमंत्री की पद के लिए शपथ ली जाएगी। जिसको लेकर तैयारियां भी जोरो के साथ चल रही है। बताते चलें कि 13 नवंबर को जो परिणाम घोषित हुए उसमें सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें हासिल करके बड़ी जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 24 सीटें मिलीं। जिससे एक बार फिर से हेमंत सोरेन अपनी सरकार बनाने में कामयाब रहे।

  • ये दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

हेमंत सोरेन के द्वारा आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए जाने के द्वारा सभी तरीके के इंतजाम को पूरी तरीके से देखा जा रहा है। किसी भी तरीके से ट्रैफिक व्यवस्था बाद इतना हो इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है। वहीं कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश महासचिव गुलाम अहमद मीर ने कहा है कि अभी फिलहाल में हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के पद के लिए शपथ लेंगे फिर बाद में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

Also Read- Political News: संभल हमले पर बोले मनोज तिवारी, ये हमला न्यायालय पर हुआ।

बताते चले की होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के द्वारा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह मौजूद रहेंगे। अलग-अलग प्रदेशों के पार्टी के अध्यक्ष भी मौजूद दिखाई देंगे जिसमें समाजवादी पार्टी की तरफ से अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी की तरफ से अरविंद केजरीवाल, समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow