Political News: इस दिन महाराष्ट्र में सीएम पद की ली सकती हैं शपथ, बीजेपी का रहेगा सीएम।

महाराष्ट्र में 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद यहां पूर्ण बहुमत के साथ महायुति की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनने....

Nov 30, 2024 - 11:29
89 Views
Political News: इस दिन महाराष्ट्र में सीएम पद की ली सकती हैं शपथ, बीजेपी का रहेगा सीएम।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में महायुति को एक बड़ी जीत मिली है। प्रदेश की जनता ने महायुति को पूर्ण बहुमत दिया और उसके बाद महायुति की सरकार बनने जा रही।

  • सीएम पद को लेकर सस्पेंस खत्म

महाराष्ट्र में 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद यहां पूर्ण बहुमत के साथ महायुति की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनने से पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाओं को दौर काफी गर्म होता हुआ दिखाई दिया था। जहां शिवसेना के समर्थक एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री दोबारा से मुख्यमंत्री देखना पसंद कर रहे थे तो वहीं भाजपा की तरफ से देवेंद्र फडणवीस को, लेकिन ऐसे में इस सस्पेंस को खत्म कर दिया गया है। महायुति के नेताओं ने देश के गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की और इस सस्पेंस को खत्म किया गया। अब महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री के तौर पर दिखाई देंगे।

Also read- MP News: सिटी स्कैन में महिला के पेट में निकली कैंची, 2 साल पहले कराया था ऑपरेशन।

  • इस दिन ली जा सकती है सीएम पद की शपथ

महाराष्ट्र में सीएम पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से देवेंद्र फडणवीस शपथ लेने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले विधायक दल की बैठक होगी और उसके बाद अपना नेता चुना जाएगा। उसके बाद महायुति संयुक्त बैठक करेगी। जिसमें यह फैसला लिया जाएगा की किसके कितनी मंत्री रहेंगे और क्या पद रहेगा। मुख्यमंत्री पद के लिए एक या दो दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के तरफ से देवेंद्र फडणवीस शपथ ले सकते हैं।तो वही एकनाथ शिंदे का भी नाम उपमुख्यमंत्री के तौर पर सामने आया है लेकिन अभी तक एकनाथ शिंदे ने यह घोषणा नहीं की है कि वह मुख्यमंत्री के पद पर शपथ लेंगे या नहीं। इसका फैसला शिवसेना की विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow