Political News: फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच हो गई सुलह, डिप्टी सीएम के लिए मान गए शिंदे।

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर महायुति में खींचतान मची हुई थी। यहां शिवसेना इतना शिंदे के कार्यकर्ता फिर से उन्हें मुख्यमंत्री देखना चाह रहे थे तो ...

Dec 4, 2024 - 18:39
79 Views
Political News: फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच हो गई सुलह, डिप्टी सीएम के लिए मान गए शिंदे।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद महायुति को प्रदेश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया और सरकार बनाने का काम किया।लेकिन सीएम पद को लेकर यहां पेच फंसा हुआ था जिसको एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने साथ मिलकर दूर कर दिया।

  • देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के सीएम

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर महायुति में खींचतान मची हुई थी। यहां शिवसेना इतना शिंदे के कार्यकर्ता फिर से उन्हें मुख्यमंत्री देखना चाह रहे थे तो वहीं भारतीय जनता पार्टी देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी कर रही थी। ऐसे में दोनों के बीच काफी दरारे आने की चर्चाये भी शुरू हो गई थी लेकिन ऐसे में चर्चाओं को दौर खत्म हुआ। देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने एक दूसरे से मुलाकात की। मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद के लिए मान गए तो वहीं देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लेंगे।

Also Read- Gorakhpur News: गुंडाराज पर किया प्रहार तो खूब आ रहा निवेश, बढ़ रहा रोजगार- मुख्यमंत्री

  • 5 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े नेता इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। जिसमें देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री के लिए शपथ लेंगे तो वही एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम के लिए शपथ लेते हुए दिखाई देंगे। एकनाथ शिंदे गृह मंत्रालय का रास्ता ढूंढ रहे थे लेकिन उन्हें डिप्टी सीएम के पद पर ही मानना पड़ा। बता दें कि महायुति की ये बैठक एकनाथ शिंदे के सरकारी बंगले वर्षा पर आज दोपहर तीन बजे होने वाली थी। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार, तीनों नेताओं  के शामिल होने की चर्चा थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow