Hardoi News: मोबाइल व घर का सामान चोरी करने में 3 गिरफ्तार, सामान बरामद।

पुलिस ने नितिन गुप्ता पुत्र मनोज निवासी महोलिया शिवपार थाना कोतवाली देहात हरदोई, अजय शुक्ला पुत्र रामू शुक्ला और सूरज शुक्ला पुत्र रामशंकर ...

By INA News Desk
Dec 4, 2024 - 18:44
71 Views
Hardoi News: मोबाइल व घर का सामान चोरी करने में 3 गिरफ्तार, सामान बरामद।

By INA News Hardoi.
हरदोई। घर से सामान व मोबाइल चोरी करने के मामले में माधौगंज पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बीते 27 नवंबर को गांव टेढिया थाना माधौगंज, हरदोई निवासी उपेंद्र ने पुलिस से शिकायत की थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर से मोबाइल व घर का सामान जैसे एक इंडक्शन, मिक्सी व 2 एलईडी टीवी आदि चोरी कर लिए थे। इस घटना को लेकर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज की तहकीकात शुरू की थी। 

Also Read- Crime News: भाई के सामने भाई को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, तलाश जारी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नितिन गुप्ता पुत्र मनोज निवासी महोलिया शिवपार थाना कोतवाली देहात हरदोई, अजय शुक्ला पुत्र रामू शुक्ला और सूरज शुक्ला पुत्र रामशंकर शुक्ला निवासी गांव बेलहा थाना टड़ियावां हरदोई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 4 मोबाइल, एक इंडक्शन, मिक्सी व 2 एलईडी सहित चोरी की घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow