Crime News: भाई के सामने भाई को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, तलाश जारी।

मामला मंगोलपुरी इलाके का है। यहां रहने वाले पंकज का कुछ लोगों से विवाद हो गया और उसके बाद विवाद इस कदर बाद लोगों....

Dec 4, 2024 - 18:34
79 Views
Crime News: भाई के सामने भाई को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, तलाश जारी।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

देश की राजधानी दिल्ली में हैरान परेशान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां पर एक भाई के सामने एक भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई तो वही मौके पर पहुंची पुलिस मामले को गंभीरता से लेती हुई दिखाई दी।

  • झगड़े के बाद मारी गोली

राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पर मामूली कहासुनी होने पर एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बताते चले कि मामला मंगोलपुरी इलाके का है। यहां रहने वाले पंकज का कुछ लोगों से विवाद हो गया और उसके बाद विवाद इस कदर बाद लोगों ने उनके साथ मारपीट की फिर बाद में गोली मार कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू किया और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी।

Also Read- Crime News: दंपति ने पहले बच्चों का घोंटा गला फिर लगा ली फांसी, इलाके में फैली दहशत।

  • विवाद को सुलझाने के बाद मारी गई गोली

इस घटना में जान गवाने वाले युवक के भतीजे ने जानकारी देते हुए बताया है कि मंगोलपुरी इलाके में मैंने देखा कि कुछ लोग आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। जिसके बाद में मौके पर पहुंचा और तो देखा कि मेरे चाचा पंकज का किसी से झगड़ा हो रहा था। इसके बाद मैंने झगड़ा को शांत कराया। फिर थोड़ी देर बाद झगड़ा कर रहे तीन लोगों में से एक ने तमंचा निकाल और मेरे चाचा के गोली मार दी। उस वक्त मेरे चाचा के भाई भी मौके पर मौजूद थे। वही इस मामले में मंगोलपुरी पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी सी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow