Political News: फडणवीस बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने ली डिप्टी सीएम की शपथ।

महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के बाद महायुति की पूर्ण बहुमत की सरकार बन गई है। यहां लंबे समय से मुख्यमंत्री पद के लिए घमासान छेड़ हुआ था....

Dec 6, 2024 - 11:51
84 Views
Political News: फडणवीस बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने ली डिप्टी सीएम की शपथ।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन हो गया है। यहां देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री के पद के लिए तीसरी बार शपथ ली। तो वही उनके सहयोगी दल एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने डिप्टी सीएम के पद के लिए शपथ ली।

  • सीएम के लिए देवेंद्र फडणवीस ने ली शपथ

महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के बाद महायुति की पूर्ण बहुमत की सरकार बन गई है। यहां लंबे समय से मुख्यमंत्री पद के लिए घमासान छेड़ हुआ था एक तरफ बीजेपी समर्थक देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के पद पर देखना पसंद कर रहे थे तो वही एकनाथ शिंदे की समर्थक उनका मुख्यमंत्री बनाने की चाहत रख रहे थे। लेकिन गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद इसका समाधान निकाला और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार शपथ ली। इसी के साथ-साथ एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने डिप्टी सीएम के पद के लिए शपथ ली। एकनाथ शिंदे ने कहा कि कुछ समय पहले देवेंद्र फडणवीस ने मेरी मदद की थी और आज मैं मुख्यमंत्री बनने के लिए उनकी मदद की है। महायुति की सरकार चलाने में हम लोग सफल होंगे।

Also Read- Political News: बीजेपी शासित प्रदेश ने लिया बड़ा फैसला, होटल या रेस्टोरेंट में नहीं मिलेगा बीफ।

  • शपथ ग्रहण के दौरान ये रहे मौजूद

महाराष्ट्र में नई सरकार के लिए शपथ ग्रहण समारोह हुआ इस दौरान मौके पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां शामिल रही। जिसमे राजनीति, उद्योग, फिल्म, खेल और मनोरंजन जगत की हस्तियां एक साथ दिखाई दी। जिसमे मुकेश अंबानी, शाहरुख खान, सलमान खान, सचिन तेंदुलकर, रणबीर कपूर जैसे नामी हस्तियों का इस तरह के समारोह में भाग लेना एक संदेश देता है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में एकजुट होकर देश के समग्र विकास में योगदान देने के लिए तैयार हैं। वहीं सरकार ने भी कहा कि पूरे 5 साल जनता के लिए काम करते रहेंगे जनता ने 5 साल के लिए चुना है हम जनता को भरोसा देते हैं की जनता आगे भी हमें चुनेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow