Viral News: गोलगप्पे खाने पहुंचा हाथी, गपा-गप खाने लगा गोलगप्पे, देखने वाले रह गए हैरान। 

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक हाथी गोलगप्पे की दुकान पर खड़ा है। दुकानदार उसे....

Dec 6, 2024 - 11:40
48 Views
Viral News: गोलगप्पे खाने पहुंचा हाथी, गपा-गप खाने लगा गोलगप्पे, देखने वाले रह गए हैरान। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दोनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक हाथी गोलगप्पे की दुकान पर पहुंचता है और एक के बाद एक कई गोलगप्पे खा जाता है। वहीं पास में मौजूद लोग ऐसा नजारा देखने के बाद दंग रह जाते हैं।

  • गोलगप्पे खाते दिखा हाथी

आजकल के दौर में ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाले गोलगप्पे खाने का शौक रखते हैं। लोग अक्सर बाजार में पहुंचकर गोलगप्पे खाते हुए दिखाई दे जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी जानवर ने गोलगप्पे खाए हो। ऐसा सुनने में आपको काफी हैरानी हो रही होगी लेकिन यह बात हंड्रेड परसेंट सच है। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक हाथी गोलगप्पे की दुकान पर खड़ा है। दुकानदार उसे जलजीरा और दूसरे कई तरह के फ्लेवर्स के साथ गोलगप्पे बनाकर देता जा रहा है। वहीं, हाथी उन गोलगप्पों को मजे से खाते जा रहा है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जैसे दुकानदार अपने ग्राहकों को गोलगप्पे खिलाता है, वैसे ही वह हाथी को भी गोलगप्पों में आलू, जलजीरा और इमली का पानी भरकर एक-एक कर खिला रहा है। इस वीडियो देखने के बाद आपको भी यकीन हो जाएगा कि हाथी भी गोलगप्पे खाने का शौकीन होता है।

Also Read- Viral News: स्कूटी सवारी युवक का हुआ एक्सीडेंट, उछलकर गाड़ी पर गिरा युवक, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @ghantaa नाम से इंस्टाग्राम की आईडी से अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अभी तक एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक दिए हैं जबकि 10 लाख से ज्यादा लोग वीडियो को देख चुके हैं तो वहीं कई लोग इस वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। वायरल वीडियो पर एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कितना प्यारा वीडियो है ये। दूसरे ने लिखा  पक्का ये हथिनी होगी। जो पानीपुरी वाले को बोल रही है, भइया थोड़ा और तीखा। तीसरे ने लिखा  पूरे ठेले को एक बार में खत्म कर सकते हैं गजराज। इसी के साथ-साथ बाकी के यूजर्स भी मजेदार कमेंट करते हुए दिखाई दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow