मुंबई: देवेंद्र फडणवीस बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, देश की कई हस्तियाँ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुयीं
मां ने देवेंद्र के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें नई पारी के लिए शुभकामना दी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम से पहले देवेंद्र फडणवीस अपने सहयोगियों के साथ सिद्धि विनायक मंदिर में द...
By INA News Mumbai.
लोगों से खचाखच भरे मुंबई के आजाद मैदान में देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। शपथ समारोह में कई दिग्गज हस्तियां भी पहुंची थीं। इस बीच एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, सलमान खान, सचिन तेंदुलकर समेत कई लोग मौजूद रहे। देवेंद्र फडणवीस ने शपथ ग्रहण से पहले अपनी मां सरिता फडणवीस से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। मां ने देवेंद्र के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें नई पारी के लिए शुभकामना दी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम से पहले देवेंद्र फडणवीस अपने सहयोगियों के साथ सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। इसके बाद वह मुंबा देवी के दर्शन के लिए भी गए। मुंबई के आजाद मैदान में राजनीति की कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं।नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, विजय रुपाणी, चंद्रबाबू नायडू, मोहन यादव, नीतीश कुमार, जीतनराम मांझी समेत कई लोग मौजूद रहे। देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने हैं। शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी।कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के कार्यकर्ता आए थे। सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को भी शपथ ग्रहण में बुलाया गया था। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए फिल्मी जगत की हस्तियां भी पहुंची थीं। सलमान खान, वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, संजय दत्त, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, रनबीर कपूर, माधुरी दीक्षित समेत कई अन्य लोग पहुंचे थे।उद्योग जगत के दिग्गज भी कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी, दिलीप सांघवी, कुमार मंगलम बिड़ला और दीपक पारेख उपस्थित रहे। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार शाम 5:30 राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इसी के साथ एनसीपी प्रमुख अजित पवार और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम की शपथ ली।इसी के साथ कई दिनों से जारी रस्साकशी भी थम गई है। 21 मिलियन आबादी और 386 से ज्यादा अरबपतियों के निवास स्थान वाली मुंबई प्रशासनिक व बुनियादी ढांचे की चुनौतियों से जूझ रही है। देश का सबसे धनी नागरिक निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका ( BMC) पिछले तीन साल से पार्षदों यानी नगरसेवकों के बिना काम कर रहा है। बीएमसी में 227 पार्षदों की कमी है।बीएमसी के 150 साल के इतिहास में यह पहली बार है, जब 227 पद लगातार तीन साल तक खाली पड़े रहे हैं। इससे पहले बीएमसी में इतने ज्यादा पद इतने लंबे वक्त के लिए खाली नहीं रहे। चुनाव के दौरान महाविकास अघाड़ी और महायुति दोनों मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र के हालत बदलने के बड़े-बड़े वादे किए थे।भाजपा नेतृत्व महायुति ने प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई है तो नई सरकार को मुंबई की पांच चीजों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। महाराष्ट्र की नई सरकार के पास बीएमसी के चुनाव कराना, मेट्रो लाइन का तेजी से विस्तार करना, मुंबई शहरी परिवहन परियोजना को सुचारू तौर पर संचालित करने के लिए नई बसों की खरीद और पुरानी इमारतों को गिराकर नई इमारत बनाने जैसे कई समस्याएं मुंह खोले खड़ी हैं।
What's Your Reaction?