Sambhal : सम्भल में स्कूटी-बाइक की भीषण भिड़ंत, तीन की मौत; दो गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर

बताया जा रहा है कि स्कूटी और बाइक आमने-सामने से आ रही थीं। अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों वाहनों के बीच तेज भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई

By INA News Desk
Mar 15, 2026 - 21:48
213 Views
Sambhal : सम्भल में स्कूटी-बाइक की भीषण भिड़ंत, तीन की मौत; दो गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर
Sambhal : सम्भल में स्कूटी-बाइक की भीषण भिड़ंत, तीन की मौत; दो गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर

Report : उवैस दानिश, सम्भल

उत्तर प्रदेश के सम्भल जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के पास उस समय हुआ, जब एक स्कूटी और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।बताया जा रहा है कि स्कूटी और बाइक आमने-सामने से आ रही थीं। अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों वाहनों के बीच तेज भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन घायलों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

उधर, जैसे ही हादसे की खबर मृतकों और घायलों के परिजनों को मिली, अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Also Click : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से रचाई शादी, क्रिकेटर्स की मौजूदगी में लिए सात फेरे, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow