Deoband News: आखिर कहां चली गई खंभों से उतारी गईं लाइटें, महीनों पहले ठीक करने के नाम पर उतारी गईं थीं स्ट्रीट लाइटें। 

पथप्रकाश के लिए सड़क किनारे खंभों पर लगाई गईं लाइटें आखिर कहां गायब हो गईं। इसका किसी को पता नहीं है। महीनों पहले इन लाइटों को पालिकाकर्मी....

Nov 24, 2024 - 19:30
42 Views
Deoband News: आखिर कहां चली गई खंभों से उतारी गईं लाइटें, महीनों पहले ठीक करने के नाम पर उतारी गईं थीं स्ट्रीट लाइटें। 

देवबंद। पथप्रकाश के लिए सड़क किनारे खंभों पर लगाई गईं लाइटें आखिर कहां गायब हो गईं। इसका किसी को पता नहीं है। महीनों पहले इन लाइटों को पालिकाकर्मी ठीक करने के नाम पर उतार कर ले गए थे।

दारुल उलूम मार्ग पर सड़क किनारे लगे खंभों से स्ट्रीट लाइट पिछले कई महीने से गायब हैं। पालिकाकर्मी इन्हें उतार कर ले गए थे। लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद भी आज तक इन्हें लगाया नहीं गया। जिसके चलते सर्दी की रातों में सड़कों पर अंधेरा पसरा हुआ है। जिससे कभी भी लोगों के साथ कोई घटना घटित हो सकती है।

Also Read- Deoband News: 75वीं वर्षगांठ पर 813 स्काउट्स एवं गाइड्स को दिया प्रशिक्षण।

मोहल्ला खानकाहवासी फैसल, वहीद, अकरम, फैसल, नासिर, शमीम आदि का कहना है कि रात में सड़कों पर अंधेरा होने के कारण सड़क पर पड़े आवारा कुत्ते दिखाई नहीं देते। पैर रखे जाने के चलते वह लोगों पर हमलावर हो जाते हैं। उन्होंने जनहित में स्ट्रीट लाइटों को लगवाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow