Deoband News: 75वीं वर्षगांठ पर 813 स्काउट्स एवं गाइड्स को दिया प्रशिक्षण। 

जमीयत यूथ क्लब के बैनर तले हुआ कार्यक्रम, विभिन्न प्रांतों से शामिल हुए स्काउट्स गाइड्स...

Nov 24, 2024 - 19:24
38 Views
Deoband News: 75वीं वर्षगांठ पर 813 स्काउट्स एवं गाइड्स को दिया प्रशिक्षण। 
  • जमीयत अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने देश सेवा के प्रति किया जागरुक

देवबंद। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के 75वें स्थापना दिवस पर जमीयत यूथ क्लब के बैनर तले विभिन्न राज्यों से आए आठ सौ से अधिक युवाओं को स्काउट्स एंड गाइड्स का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही जमीयत की महिला विंग के स्काउट्स ने भी पर्दे में रहकर रचनात्मकता का परिचय दिया।

क्षेत्र के कुरलकी गांव में स्थित जमीयत उलमा-ए-हिंद के स्काउट्स सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें हरियाणा, यूपी, राजस्थान सहित विभिन्न प्रांतों से 106 महिलाओं सहित 813 स्काउट्स गाइड्स ने प्रतिभाग किया। इस दौरान स्काउट्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में नक्शे की मद्द से रास्ते खोजना, क्राफ्ट पायोनियरिंग, टेंट पिचिंग, मार्च पास्ट, दूरी और ऊंचाई का अनुमान लगाना, कलर पार्टी और रंगों की पहचान आदि का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने स्काउट्स को देश और समाज का भविष्य बताते हुए कहा कि अगर यह मजबूत होंगे तो हम सब मजबूत होंगे।

Also Read- Lucknow News: भाजपा की ऐतिहासिक जीत 'एक रहेंगे, सेफ रहेंगे' पर जनता की मुहर- योगी आदित्यनाथ

इसलिए वह खुद को पूरी जिम्मेदारी के साथ समाज में उदाहरण के तौर पर पेश करें। मदनी ने स्काउट्स अध्यापकों से बेहतर इंसान बनाने के लिए अच्छा प्रशिक्षण देने का आह्वान किया। अंत में उन्होंने युवाओं को जल संरक्षण का महत्व, स्वच्छता और पर्यावरण के संबंध में जानकारी देते हुए जागरुक किया। इस मौके पर जमीयत महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन, उत्तर रेलवे के हरजिंदर सिंह, कपिल कुमार, कारी अहमद अब्दुल्ला और मो. यामीन आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow