देवबंद: हमे अपनी उपाधि में  हकीम/वैद्य लिखने में शर्म नही आनी चाहिए- अखिलेश

भारत आयुर्वेद मेडिकल कालेज के प्रबन्धक डा0 अकरम ने कहा कि नये प्रवेशित छात्र व छात्राओं को एन0सी0आई0एस0एम0 द्वारा दिये गये निर्देशानुसार पाठ्यक्रम का अनुसरण करने तथा अभिभावकों को यूनानी के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाये जा ...

Nov 23, 2024 - 23:54
Nov 23, 2024 - 23:56
 0  113
देवबंद: हमे अपनी उपाधि में  हकीम/वैद्य लिखने में शर्म नही आनी चाहिए- अखिलेश

आयुष चिकित्सकों के जो पद कई वर्षो से रिक्त थे उनको पूर्ति करने का कार्य भी जो सरकार द्वारा किया जा रहा है उसके लिए उन्होने राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार का आभार: अनवर सईद

By INA News Deoband.

जामिया तिब्बिया देवबन्द में सत्र 2024-25 हेतु इंडक्शन प्रोग्राम का वेलीडिक्टरी फक्शन कम व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन आज किया गया। जिसमें नव प्रवेशित बी0यू0एम0एस0 प्रथम वर्ष के छात्र व छात्राओं की कक्षाओं का इंडक्शन प्रोग्राम का समापन  एन0सी0आई0एस0एम0 नई दिल्ली के निर्देशानुसार किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बिी चिकित्सा पद्धति बोर्ड, उ0प्र0, लखनऊ के रजिस्ट्रार, डा0 अखिलेश कुमार वर्मा रहे।

उन्होने छात्र/छात्राओं से कहा कि भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा आयुष के उत्थान के लिए वर्ष 2017 से अनेको कार्यक्रम किये जा रहे है उन्होने छात्र/छात्राओं से आहवान किया कि हमे अपनी उपाधि में  हकीम/वैद्य लिखने में शर्म नही आनी चाहिए। उन्होने कहा कि आयुष चिकित्सकों ने ही वर्ष 2019 में हुयी कोविड महामारी में अपनी सेवायें पूर्ण रूप से प्रदान की।

उन्होने बैच 2024-25 को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज से आपकी नयी ज़िदगी की शुरूआत हो रही है। ज़िदगी में आगे बढ़ने के लिए कुछ विशेष बाते बतायी जिसमें उन्होने कहा कि हमेशा अपने माता पिता का आदर करें और उसके साथ साथ शिक्षकों का भी आदर करें और जिस भी इदारे में आप पढ़ते है उस इदारे का सम्मान करें। उन्होेने कहा कि आप लोग अलग अलग क्षेत्रों में जाकर अपने कार्य से यूनानी पैथी को उन्नति की ओर अग्रसर करने का कार्य करें।

यह भी पढ़ें: मसूरी: चुनावों में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न, ढोल नगाड़ों के साथ नाचे भाजपाई

भारत आयुर्वेद मेडिकल कालेज के प्रबन्धक डा0 अकरम ने कहा कि नये प्रवेशित छात्र व छात्राओं को एन0सी0आई0एस0एम0 द्वारा दिये गये निर्देशानुसार पाठ्यक्रम का अनुसरण करने तथा अभिभावकों को यूनानी के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी होनी चाहिए ताकि यूनानी पद्धति को अग्रसर किया जा सके।

संस्था के पूर्व सचिव डा. अनवर सईद ने ओल्ड ब्वायज़, रजिस्ट्रार व अन्य मेहमान का स्वागत किया। तथा उन्होने  कहा कि केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा आयुष चिकित्सकों के जो पद कई वर्षो से रिक्त थे उनको पूर्ति करने का कार्य भी जो सरकार द्वारा किया जा रहा है उसके लिए उन्होने राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार का आभार प्रकट किया।

उन्होने छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए  एन0सी0आई0एस0एम0 ने यूनानी पद्धति को बढ़ावा देने के लिए अनेकों कार्यक्रम चलाये गये हैं। इसी क्रम में एन0सी0आई0एस0एम0 द्वारा इन्डक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया जाना सराहनीय कार्य है। जिससे नये प्रवेशित छात्र व छात्राओं तथा अभिभावकों को कालेज से सम्बन्धित जानकारी मिल सके।डा.अख्तर सईद,सचिव जामिया तिब्बिया देवबन्द ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए उनको कार्यक्रम में आने के धन्यवाद दिया।

प्रो0 अनीस अहमद प्राचार्य जामिया तिब्बिया देवबन्द ने कहा कि जामिया तिब्बिया देवबन्द आयुर्वेदिक तथा यूनानी कालिजों में शायद पहला ऐसा कालेज है जिसने एन0सी0आई0एस0एम0 द्वारा दिये गये निद्रेर्शों का अनुपालन तय समय पर किया है। जिसके लिए कालिज का समस्त स्टाफ बधाई का पात्र है। छात्र/छात्राओं से कहा कि आप यहॉ से जो तालीम हासिल करके जाये उसको न केवल अपने तक सीमित रखे बल्कि उसकों दूसरो तक पहुॅचाने का काम करें। उन्होने छात्र व छात्राओं को कालेज नियमावली के अनुरूप रहकर मेहनत से पढ़ाई करने की शिक्षा दी।

यह भी पढ़ें: देवबंद: पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास

ओल्ड ब्वायज़ जामिया तिब्बिया देवबन्द ने भी कार्यक्रम में भाग लिया तथा अपने विचार व्यक्त किये। संस्था द्वारा उनको प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट किये गये। आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड, उ0प्र0, लखनऊ के रजिस्ट्रार द्वारा बैच 2024-25 एवं 2023-24 के छात्र/छात्राओं को व्हाइट कोट पहनाकर व्हाइट कोट सेरेमनी का आरम्भ किया।

इंडक्शन प्रोग्राम में भाग ले रहे सभी अध्यापको एवं प्रोग्राम में भाग ले रहे छात्र/छात्राओं  को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डा. मौहम्मद कलीम ने किया। कार्यक्रम में डा0 फ़ख़्रुल इस्लाम, डा0 रिफत अली मीर, डा0 नवेद अख़्तर, डा0 मो0 फुरकान, डा0 मो0 आसिफ़, डा0 मो0 आज़म उस्मानी, डा0 मुजम्मिल, डा0 मो0 जाफ़र, डा0 जवेरिया हाशमी,आमिर सईदी,अरूण कुमार,मो0 जावेद, बिलाल व अन्य स्टाफ़ तथा छात्र व छात्राऐं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow