देवबंद: गंदगी से अटा पड़ा नाला, सफाई के दावे फेल

गंदगी से पैदा हो रहे मच्छर लोगों को बीमारियों की चपेट में ले रहे हैं। इतना ही नहीं इससे उठने वाली दुर्गंध से भी लोग परेशान हैं।आकिल, सागर,असगर, मुकीम, राजा आदि का कहना है कि कई बार पालिका अधिका....

By INA News Desk
Nov 22, 2024 - 23:57
52 Views
देवबंद: गंदगी से अटा पड़ा नाला, सफाई के दावे फेल

By INA News Deoband.

पालिका की साफ सफाई व्यवस्था की पोल भायला रोड से होकर गुजर रहा नाला खोल रहा है। नाला पूरी तरह गंदगी से अटा पड़ा है। जिसमें बीमारियां फैलाने वाले मच्छर पैदा हो रहे हैं। देवबंद-गंगोह बाइपास से होकर भायला रोड पर निकल रहा नाला अनदेखी के चलते गंदगी से अटा पड़ा है। नाले की पटरी पर अनेकों लोग मकान बनाकर रहे रहे हैं। जबकि इसी के बराबर में असगरिया मदरसा भी है।

यह भी पढ़ें: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक हुई संपन्न

जिसमें सैकड़ों छात्र पढ़ते हैं। गंदगी से पैदा हो रहे मच्छर लोगों को बीमारियों की चपेट में ले रहे हैं। इतना ही नहीं इससे उठने वाली दुर्गंध से भी लोग परेशान हैं।आकिल, सागर,असगर, मुकीम, राजा आदि का कहना है कि कई बार पालिका अधिकारियों से इसकी सफाई की मांग की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने पालिकाध्यक्ष से जनहित को ध्यान में रखकर नाले की सफाई कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow