बलिया: भीषण सड़क हादसे से सिहर उठा बलिया, बस और जीप की टक्कर में 16 घायल

घायलों को अस्पताल में लाने के समय डॉक्टरों के उपलब्ध न होने के सवाल पर डीएम ने कहा कि घायलों को लगभग साढ़े पांच बजे यहाँ लाया गया था, जिसके बाद उनका प्रारंभिक इलाज किया गया और 5-10 मिनट के बाद डॉक्टरों की पूरी टीम ने यहां आकर अपना काम शुरू कर दिया था। जानकारी में बताया कि ओवरटेक ...

By INA News Desk
Nov 23, 2024 - 01:11
77 Views
बलिया: भीषण सड़क हादसे से सिहर उठा बलिया, बस और जीप की टक्कर में 16 घायल
Advertisement
Advertisement

मुख्यांश-

  • हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज जारी, सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी
  • ओवरटेक करते समय जीप के सामने आई बस से हुयी भीषण टक्कर के बाद हुआ हादसा
  • शादी अटेंड कर वापस लौट रहे लोग, घायलों में अधिकतर परिवार वाले व रिश्तेदार
  • घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, डीएम, एसपी समेत आला अफसरों ने घायलों का हालचाल जाना

By INA News Ballia.

गड़वार थाना के सवंरूपुर गांव के समीप शुक्रवार को सड़क हादसे मे 16 लोग घायल हो गये,घायलों दो बच्चों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। बलिया जिले के रसड़ा-फेफना मार्ग पर संवरा चट्टी पर शुक्रवार को रोडवेज बस व जीप की आमने- सामने की टक्कर हुई। हादसे के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई। इसमें 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में जीप के परखच्चे उड़ गए। सभी लोग रसड़ा में आयोजित शादी समारोह से वापस सिंहपुर फेफना घर लौट रहे थे।

हादसे में घायल 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। फेफना थाना के सिंहपुर गांव निवासी कमलेश गोंड की शादी रसड़ा के श्रीनाथ बाबा मंदिर में दिन में हो रही थी। शादी में घर व रिश्तेदार महिला, पुरुष और बच्चे भाग लेने गए थे। दोपहर बाद शादी कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद दुल्हा कमलेश कार से नई नवेली दुल्हन को लेकर घर चला आया। जीप से परिवार के बच्चे सहित 16 सदस्य वापस लौट रहे थे।

चिलकहर से पूर्व संवरा चट्टी पर फेफना की तरफ से तेज रफ्तार आ रही बस व जीप में आमने- सामने की टक्कर हो गई। इसमें जीप के परखच्चे उड़ गये। जीप के अगली सीट पर बैठी पार्वती देवी (22), सुभावती देवी (29) पत्नी जवाहिर गोंड, रमावती (50), नेहा (22), कुसुम (26), रूबी (22), विमलावती (60), गुलाब देवी (60), काजल (26), शुभावती देवी (30), शोभा (25), जितेंद्र कुमार (35) निवासी चितबड़ागांव, अयांश (04), ऋषिकेश (02), शांति देवी (35) सोबंधा, रितिका (04) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवास सुन मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।

उन्होंने 108 व पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए चिलकहर सीएचसी पहुंचाया। काफी देर तक सूचना के बाद भी पुलिस के न आने पर आसपास के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी पीएचसी चिलकहर पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। घटना के काफी देर बाद पुलिस के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने हंगामा भी किया। हादसे के बाद राजधानी रोड जाम हो गई।

दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। घायलों में चार की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया, अन्य का इलाज चल रहा है। संवरा चट्टी पर सड़क दुर्घटना में अचानक 16 की संख्या में घायल पहुंचने पर पीएचसी पर अफरा तफरी मच गई। इमरजेंसी में कोई चिकित्सक न होने के कारण डयूटी पर मौजूद फार्मासिस्ट व एक वार्ड ब्वॉय ने सभी घायलों की मरहम पट्टी की। प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। 

डीएम ने बताया कि हादसे के बाद घायलों का इलाज किया जा रहा है, डॉक्टरों द्वारा यह जाँच की जा रही है कि किसी भी घायल की स्थिति गंभीर तो नहीं है। कुछ लोगों का सीटी स्कैन कराया जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि किसी को हेड इंजरी जैसी समस्या है या नहीं। सीएमएस व उनकी टीम लगातार काम कर रही है।

डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार

घायलों को अस्पताल में लाने के समय डॉक्टरों के उपलब्ध न होने के सवाल पर डीएम ने कहा कि घायलों को लगभग साढ़े पांच बजे यहाँ लाया गया था, जिसके बाद उनका प्रारंभिक इलाज किया गया और 5-10 मिनट के बाद डॉक्टरों की पूरी टीम ने यहां आकर अपना काम शुरू कर दिया था। जानकारी में बताया कि ओवरटेक करते समय जीप के सामने बस आ जाने से यह भीषण हादसा हुआ है।

सीएमएस सुजीत कुमार यादव

घायलों में अधिकतर परिवार वाले और रिश्तेदार हैं। बस के ड्राईवर और कंडक्टर की गिरफ़्तारी की मांग के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा प्रत्यक्षदर्शियों व आसपास के लोगों से जानकारी हासिल की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसपी, एएसपी सहित आला अधिकारियों ने घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement