मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक हुई संपन्न

उपायुक्त उद्योग ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा में बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, हस्तशिल्प विपणन योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अं...

By INA News Desk
Nov 22, 2024 - 23:54
64 Views
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक हुई संपन्न
Advertisement
Advertisement

By INA News Mau.

मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन द्वारा पिछली बैठक में लिए गए निर्णय के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया है। इसके अलावा कुल 15 बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें, जनपद में निवेश प्रस्तावो हेतु इंटेंट तथा इनको धरातल पर लाने के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि समिति के साथ बैठक कर कमर्शियल प्रोडक्शन प्रस्ताव की संख्या में बढ़ोतरी करें, जिससे जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके।

उपायुक्त उद्योग ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा में बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, हस्तशिल्प विपणन योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है। औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा मऊ के नाला एवं पानी की निकासी के संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लाते हुए समयावधि के अंतर्गत पूर्ण कराएं।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: एसडीम ने ई रिक्शा चालको को निर्धारित रूट पर चलाने के निर्देश दिए

एन एच 29 पर बडुआ गोदाम औद्योगिक क्षेत्र के दक्षिण पश्चिम की तरफ साइफन बनाने के करण उत्पन्न समस्या के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए गए कि टीम का गठन कर भौतिक सत्यापन करते हुए मामले का निस्तारण कराकर कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराएं ।जनपद के औद्योगिक प्रतिष्ठानों के पंजीकरण के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने श्रम अधिकारी को पंजीकरण की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

पावरलूम/टैक्सटाइल्स उद्योग के विद्युत लोड एवं खपत के संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत को अभियान चलाकर विद्युत चोरी के विरुद्ध एफ आई आर के अलावा नए कनेक्शन तथा उद्योग क्षेत्र में विद्युत से संबंधित समस्याओं का निस्तारण कराएं जाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए। औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा मऊ के पार्क को विकसित किए जाने के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए गए कि पार्क बनाए जाने हेतु कार्य योजना बनाकर शासन में भिजवा दें, जिससे बजट की स्वीकृति मिल जाए और कार्य को शुरू कराया जा सके। बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन, तहसीलदार सदर सहित उद्यमी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement