Uttarakhand: एसडीम ने ई रिक्शा चालको को निर्धारित रूट पर चलाने के निर्देश दिए

एसडीएम राकेश चंद तिवारी ने ई-रिक्शा व टेंपो चालकों को यूनियन बनाने और किन मार्गों पर कितने-कितने वाहन संचालित हो रहे हैं इसकी रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। इस...

Nov 22, 2024 - 23:50
 0  45
Uttarakhand: एसडीम ने ई रिक्शा चालको को निर्धारित रूट पर चलाने के निर्देश दिए

रिपोर्ट: आमिर हुसैन

By INA News Uttarakhand.
Bazpur/Udhamsingh Nagar.

एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने टैंपा एवं ई रिक्शा चालकों की बैठक कर निर्धारित रूट पर संचालित करने के निर्देश दिए। एसडीएम राकेश चंद तिवारी ने ई-रिक्शा व टेंपो चालकों को यूनियन बनाने और किन मार्गों पर कितने-कितने वाहन संचालित हो रहे हैं इसकी रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि ई रिक्शा व टेंपो चालकों को अगली बैठक में अपने पदाधिकारी को लाने और वाहनों की संख्या की जानकारी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपा नेता डा० अश्वनी सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित कर मरीजों के बीच फल का किया वितरण

उन्होंने कहा कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जल्द ही अधिकारियों के साथ मिलकर बैठक की जाएगी जिसमें ई-रिक्शा और टेंपो चालकों को दिशा निर्देश दिए जाएंगे। इस मौके पर ईओ मनोज दास,सुनील शर्मा,मनोज वाल्मीकि, सुभाष कुमार,रामदास,जगपाल सिंह,संजीव कौशिक आदि थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow