Delhi News: सीएम आतिशी ने किया बड़ा एलान, महिलाओं को सरकार देगी ₹1000 महीना। 

दिल्ली में अगले साल यानी की 2025 में विधानसभा के चुनाव होना है और यह चुनाव फरवरी के महीने में हो सकते हैं। इस चुनाव को जीतने के लिए और फिर से आम...

Dec 14, 2024 - 11:47
50 Views
Delhi News: सीएम आतिशी ने किया बड़ा एलान, महिलाओं को सरकार देगी ₹1000 महीना। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के लिए सरकार ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। यहां सरकार महिलाओं को ₹1000 महीना देने की तैयारी कर रही है। सरकार की तरफ से यह भी बताया गया है कि महिलाओं को कब ₹1000 महीना दिया जाएगा।

  • दिल्ली चुनाव को लेकर सरकार का बढ़ा एलान

दिल्ली में अगले साल यानी की 2025 में विधानसभा के चुनाव होना है और यह चुनाव फरवरी के महीने में हो सकते हैं। इस चुनाव को जीतने के लिए और फिर से आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बनाने के लिए लगातार ऐसी-ऐसी योजनाओं को लागू कर रही है जिससे जनता का वोट उनको मिल सके। सरकार की तरफ से पहले लोगों को मुफ्त में बिजली दी जा रही थी, फिर लोगों को मुफ्त में पानी दिया जा रहा था, अभी कुछ दिन पहले सरकार ने ऑटो चालकों की बेटी की शादी पर सहयोग राशि देने का ऐलान कर दिया है, वही मुख्यमंत्री आतिशी ने महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत ₹1000 देने की घोषणा करती है।जिससे महिलाओं को हर महीने सरकार ₹1000 महीना देगी।

Also Read- Crime News: पड़ोसी ने पड़ोसी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, जादू टोने का शक।

  • दो किस्तों में महिलाओं के खाते में आएंगे रुपए

मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया है कि सरकार महिलाओं को हर महीने ₹1000 देने जा रही है और इस योजना का शुभारंभ कर दिया गया है। यह योजना 7 से 10 दिनों के अंदर पूरी तरीके से लागू हो जाएगी। इस योजना के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। वही 31 मार्च 2025 से पहले महिलाओं के खाते में दो किस्तों के तहत रुपए आ जाएंगे।वही आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने लोगों से वादा किया है कि अगर उनकी सरकार फिर से बनती है तो पहले तो ₹1000 महीना महिलाओं को दिया जाएगा फिर बाद में इसको बढ़ाकर 2100 रुपए महीना कर दिया जाएगा। अपने लोगों से अपील की है कि वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को अपना कीमती वोट दें। जिससे राजधानी का तेजी से परिवर्तन हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow