Viral News: पंजा लड़ाने के शोक में शख्स के हाथ का हुआ ऐसा हाल देखने वालों के उड़ गए होश। 

पंजा लड़ाने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा गया है कि दो लोग पंजा लड़ाने का मुकाबला ....

Dec 14, 2024 - 11:54
59 Views
Viral News: पंजा लड़ाने के शोक में शख्स के हाथ का हुआ ऐसा हाल देखने वालों के उड़ गए होश। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दो लड़के आपस में पंजा लड़ाते हुए दिखाई दिए। लेकिन बाद में पंजा लड़ाने के शोक में अचानक से एक लड़के के हाथ का वो हाल हुआ जिसके बारे में उसने खुद नहीं सोचा था।

  • पंजा लड़ाना शख्स को पड़ा महंगा

अक्सर देखा जाता है की ताकत आजमाने के लिए लोग कुश्ती और पहलवानी लड़ते हैं। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं कि वह अपनी ताकत को दिखाने के लिए पंजा लड़ते हैं जिससे वह बताते हैं कि उनके अंदर कितनी ताकत होती है। लेकिन कभी-कभी ऐसा करना महंगा भी पड़ जाता है। जिसके बाद उनको पछताने के अलावा कुछ भी नहीं मिलता है। पंजा लड़ाने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा गया है कि दो लोग पंजा लड़ाने का मुकाबला कर रहे हैं। दोनों जीतने के लिए अपनी ताकत का पूरा जोर लगा रहे हैं। इस दौरान उनके आस-पास कई लड़के खड़े हैं जो इनका मुकाबला बड़े ही गौर से देख रहे हैं। इसी दौरान एक शख्स सामने वाले को हराने के लिए उसका हाथ गिराने की कोशिश करता है और तभी सामने वाले के हाथ से जोर से आवाज आती है। ऐसा लगता है कि पंजा लड़ा रहे लड़के का हाथ टूट गया हो। लेकिन बाद में यह पता नहीं चला कि लड़के का हाल क्या हुआ है।

Also Read- Viral News: लड़की डांस करके छत पर बना रही थी वीडियो, लेकिन आखिर में हुआ कुछ ऐसा नहीं रुकेगी आपकी हंसी।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @gharkekalesh के नाम से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। वायरल हो रहे वीडियो के कैप्शन में लिखा गया  'उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हाथ कुश्ती करते समय शख्स का हाथ टूट गया।' वही इस वीडियो को अभी तक 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वहीं हजारों लोगों ने वीडियो पर लाइक किए हैं। जबकि कुछ लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। एक यूजर्स ने वायरल वीडियो पर लिखा अरे गया भाई गया हाथ गया। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं श्योर हूं कि उसका हाथ डिस्लोकेट हो गया है। तीसरे यूजर ने लिखा- खेल खत्म हो गया। चौथे यूजर ने लिखा- ओहो काफी बुरा लग रहा है उसके लिए। इसी के साथ-साथ बाकी की यूजर्स भी वायरल वीडियो पर अपने-अपने कमेंट कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow