Viral News: लड़की डांस करके छत पर बना रही थी वीडियो, लेकिन आखिर में हुआ कुछ ऐसा नहीं रुकेगी आपकी हंसी। 

कुछ लोग तो कॉमेडी से रिलेटेड वीडियो बनाते हैं तो कुछ लोग तो डांसिंग से जुड़े वीडियो बनाते हैं। कुछ लोगों को तो बुलंदी....

Dec 14, 2024 - 11:16
69 Views
Viral News: लड़की डांस करके छत पर बना रही थी वीडियो, लेकिन आखिर में हुआ कुछ ऐसा नहीं रुकेगी आपकी हंसी। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की छत पर मोबाइल के जरिए वीडियो बना रही होती है लेकिन आखिर में कुछ ऐसा होता है जिसके बारे में उसने खुद नहीं सोचा होता है।

  • लड़की मोबाइल के जरिए बना रही थी वीडियो

आजकल लोग डांसिंग के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं और अपनी एक अलग पहचान बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन ऐसा करना कभी-कभी उनको महंगा भी पड़ जाता है। लेकिन उसके बावजूद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां लोग दुनियादारी की परवाह छोड़ते हुए ऐसी ऐसी वीडियो बनाते हैं कि लोगों की आंखें शर्म से झुक जाती हैं। कुछ लोग तो कॉमेडी से रिलेटेड वीडियो बनाते हैं तो कुछ लोग तो डांसिंग से जुड़े वीडियो बनाते हैं। कुछ लोगों को तो बुलंदी मिल जाती है लेकिन कुछ लोग अपने अधूरे ख्वाब में ही लिपटे रह जाते हैं।ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की डांस करते हुए वीडियो बनाती है लेकिन आखिर में उसके साथ कुछ ऐसा होता है जिसके बारे में खुद उसने सोचा नहीं होता है।

Also Read- Viral News: बच्चा अपने यूट्यूब चैनल के लिए बना रहा था वीडियो, आ गई माँ कर दी कुटाई।

  • वायरल वीडियो में लड़की का हुआ कुछ ऐसा हाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक लड़की अपने घर की छत पर खड़ी है और वहां खड़ी होकर वो डांस करते हुए अपना वीडियो रिकॉर्ड कर रही है। लड़की ने वीडियो को रिकॉर्ड करने के लिए सामने की दीवार पर अपना फोन रखा हुआ है और वो डांस कर रही है। मगर अचानक दीवार पर रखा हुआ फोन खुद ब खुद नीचे गिर जाता है। इसके तुरंत बाद लड़की डांस करना बंद कर देती है और दौड़कर अपना मोबाइल उठाकर यह देखी है कि कहीं वह टूट तो नहीं गया।वहीं दूसरी बिल्डिंग से यह वीडियो बनाया जाता है और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जाता है। वायरल वीडियो को X प्लेटफार्म के @kattappa_12 नाम से सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और लड़की को सलाह भी देते नजर आ रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow