Crime News: मंदिर परिसर में महिला से गैंगरेप, 8 गिरफ्तार।

असम के एक मंदिर परिसर में एक महिला के साथ नौ लोगों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी होने....

Dec 14, 2024 - 11:28
95 Views
Crime News: मंदिर परिसर में महिला से गैंगरेप, 8 गिरफ्तार।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

असम से घिनौनी वारदात का मामला सामने आया है। जहां पर 9 युवकों ने एक महिला के साथ सामूहिक गैंग रेप किया। फिर उसके बाद वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

  • महिला से 9 लोगों ने किया गैंग रेप

असम के एक मंदिर परिसर में एक महिला के साथ नौ लोगों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस मामले को गंभीरता के साथ लेने लगी है। बताते चलें कि मामला गुवाहाटी के एक मंदिर परिसर का बताया जा रहा है। बताया गया है कि 17 नवंबर को इलाके में रास महोत्सव मनाया जा रहा था तभी एक युवक एक महिला को अपने साथ में लेकर मंदिर परिसर में पहुंचा। जहां पर उसके साथ नौ लोगों ने सामूहिक गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद लड़कों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

Also Read- Bengaluru Suicide: हो सके तो मेरी फैमिली की मदद कीजिएगा, और फिर इंजीनियर अतुल ने ख़ुदकुशी कर ली, वीडियो और सुसाइड नोट से खुल रहे रहस्य

  • पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

महिला के साथ हुए गैंगरेप के मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि महिला के साथ गैंगरेप से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो की जानकारी हम लोगों को हुई तो पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू किया वहीं गैंगरेप करने वाले आरोपियों में से 7 को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया जबकि आठवीं आरोपी को बाद में गिरफ्तार किया गया। वही नोंवा आरोपी अभी फरार है जिसकी लगातार पुलिस के द्वारा तलाश की जा रही है। अभी यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिरकार महिला कहां की रहने वाली थी महिला का नाम किया था और उसके साथ इतनी बड़ी घटना कैसे घटी है। अधिकारी ने आगे बताया है कि जिस महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया उनमें लड़कों की उम्र 18 से 23 साल के बीच की है। फिलहाल में पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow