Crime News: पड़ोसी ने पड़ोसी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, जादू टोने का शक। 

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक हैरान परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स ने जादू टोने के शक में अपने पड़ोसी की कुल्हाड़ी से हत्या....

Dec 14, 2024 - 11:41
70 Views
Crime News: पड़ोसी ने पड़ोसी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, जादू टोने का शक। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

मध्य प्रदेश में एक शख्स ने अपने पड़ोसी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

  • पड़ोसी ने पड़ोसी को उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक हैरान परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स ने जादू टोने के शक में अपने पड़ोसी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। बताते चले कि मामला गुरुवार और शुक्रवार की रात का है। घटना की वक़्त मृतक घर से पेशाब करने के लिए बाहर निकाला था तभी घात लगाकर बैठे पड़ोसी ने मृतक के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उसके बाद उसकी मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लाश के पास में बैठा रहा। वहीं पास आने वाले लोगों के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला करने लगा।

Also Read- Crime News: मंदिर परिसर में महिला से गैंगरेप, 8 गिरफ्तार।

  • आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना को अंजाम देने के बाद लाश के पास बैठे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां से आरोपी को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से जब पुलिस ने पूछता है कि तो उसने अपना नाम नंदू बताया। नंदू पीतमपुर फैक्ट्री में काम करता था उसे शक था कि उसके पड़ोस में रहने वाला रामनाथ जादू टोना करता है और उसके वजह से उसका परिवार काफी परेशान रहता है। वहीं आरोपी को पता था कि मृतक पेशाब करने के लिए रात में घर से बाहर जरूर निकलेगा जैसे ही  रामनाथ अपने घर से बाहर पेशाब करने के लिए निकला वैसे ही घात लगाकर बैठे नंदू ने रामनाथ की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow