Viral News: बाइक पर ऊंट को बैठाकर सैर पर निकले लडके, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि ऊंट के पैरों को उसकी गर्दन में एक रस्सी से बांध दिया गया है। ऊंट के बाइक पर होने से बाइक सवारों को कोई.....

Dec 11, 2024 - 14:41
63 Views
Viral News: बाइक पर ऊंट को बैठाकर सैर पर निकले लडके, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक ऊंट और कुछ लड़कों से जुड़ा हुआ है। जहां कुछ लड़के एक बाइक पर ऊंट को बैठक उसको शहर की सैर कराते हुए दिखाई दिए हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे।

  • लड़कों ने बाइक पर बैठा लिया ऊंट

इंटरनेट की दुनिया में रोजाना ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाती है। वीडियो तो ऐसे बनाए जाते हैं जिसे देखने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिरकार लोग ऐसा कैसे कर लेते हैं। दरअसल आपने हमेशा बाइक पर लोगों को बैठे देखा होगा क्या आपने कभी ऊंट को बाइक पर सैर करते हुए देखा? ऐसा सुनने में आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन यह बात हकीकत में सच है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि दो लड़के एक बाइक पर बैठे हुए हैं और उन्होंने अपनी बाइक पर बीच में एक ऊंट को भी बैठा रखा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऊंट के पैरों को उसकी गर्दन में एक रस्सी से बांध दिया गया है। ऊंट के बाइक पर होने से बाइक सवारों को कोई दिक्कत भी नहीं हो रही और वे बड़े आराम से मजे में जा रहे है। ऊंट वाले बाइक के पीछे एक अन्य बाइक सवार आ रहा है। वहीं पीछे चल रहे किसी शख्स ने इस वीडियो को बना लिया और उसे सोशल मीडिया वायरल कर दिया।

Also Read- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं करीब 200 लोगों की समस्याएं, निस्तारण के लिए अफसरों को दिए निर्देश।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को X प्लेटफार्म पर रीना रमेश के नाम से अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं तो वहीं सैकड़ो लोगों ने वीडियो पर लाइक भी किए हैं। जबकि कई यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। एक यूजर्स ने वायरल वीडियो पर लिखा ऊंट को बाइक पर ही बैठा दिया, लेकिन यह हुआ कैसे? दूसरे ने लिखा- आज तो ऊंट को भी बाइक पर बैठते हुए पहली बार देखा है। तीसरे ने लिखा- इस प्रकार जानवरों को तंग नहीं करना चाहिए। चौथे ने लिखा- यह कलयुग है जी इसमें कुछ भी हो सकता है कभी गाड़ी नाव पर तो कभी नाव गाड़ी पर। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow