CM Dhami: परिवार के साथ सैर सपाटे पर निकले सीएम धामी, देखें तस्वीरें।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने परिवार के साथ घूमने के लिए पहाड़ी इलाकों में निकले हुए हैं। जिनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें वह पहाड़ी .....
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने परिवार के साथ सैर सपाटे पर निकले हुए दिखाई दिए। जिनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें वह अपने परिवार के साथ दिखाई दिए हैं।
- परिवार के साथ घूमने के लिए धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने परिवार के साथ घूमने के लिए पहाड़ी इलाकों में निकले हुए हैं। जिनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें वह पहाड़ी इलाके का मजा लेते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने परिवार के साथ में 'देवभूमि उत्तराखंड आओ' के नारे के साथ आज शहंशाही आश्रम, ओल्ड राजपुर रोड (देहरादून) - झड़ीपानी (मसूरी) मार्ग पर ट्रैकिंग की। ट्रैकिंग का आनंद लेने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे उत्तराखंड में भी ट्रैकिंग के काफी पॉइंट है जहां पर लोग ठंड के मौसम में आकर यहां का आनंद ले सकते हैं।सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़, ठंडी और शुद्ध हवा और मनमोहक दृश्य उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता को और भी अनोखा बनाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब उत्तराखंड केवल गर्मियों में नहीं आप सर्दियों में भी आपका स्वागत करता है। हम अपने हर पर्यटक का तहे दिल से स्वागत करते हैं।
- कार्यक्रम में धामी लेते हैं भाग
अक्सर देखा जाता रहा है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धार्मिक आस्था की तरफ ज्यादा ध्यान रहता है। तभी तो उत्तराखंड में कहीं भी कोई भी प्रोग्राम होता है वह बुलाने पर पहुंच जाते हैं और धार्मिक कार्यक्रम में दिखाई देते हैं। कुछ दिन पहले धामी का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वह आम जनता के साथ में नाचते हुए दिखाई दिए थे। वहीं अब वह अपने परिवार के साथ में दिखाई दिए हैं।
इसके अलावा, उन्होंने राज्य की भूकंप संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जापान से आपदा प्रबंधन और भूकंपरोधी तकनीक के क्षेत्र में सहयोग प्राप्त करने का प्रस्ताव रखा, जो उत्तराखंड के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। जापान की भूकंपरोधी तकनीकों का उपयोग राज्य को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, और इससे राज्य की आपदा प्रबंधन प्रणाली में सुधार हो सकता है।
Dehradun | Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami trekked on the Shahanshahi Ashram, Old Rajpur Road (Dehradun) - Jhadipani (Mussoorie) route today with the slogan 'Come to Devbhoomi Uttarakhand' in this winter journey. The Chief Minister said that this trek is not only a… pic.twitter.com/fKtBGuFuny — ANI (@ANI) January 5, 2025
What's Your Reaction?









