JK News: रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, बोले POK के बिना जम्मू कश्मीर अधूरा है।
देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह कश्मीर के अखनूर इलाके में पहुंचे। जहां पर उन्होंने 9वें सशस्त्र बल वयोवृद्ध दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करते हुए पाकिस्तान ...
जम्मू कश्मीर में पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को खुली चेतावनी दे डाली है। कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को तैयार करता है जिससे भारत को नुकसान पहुंचाया जा सके।
- पीओके में चल रहा आतंकी शिविर
देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह कश्मीर के अखनूर इलाके में पहुंचे। जहां पर उन्होंने 9वें सशस्त्र बल वयोवृद्ध दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करते हुए पाकिस्तान और POK को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर पीओके के बिना आधा अधूरा है। पाकिस्तान से हमारे देश के रिश्ते इसलिए अच्छे नहीं है क्योंकि वहां पर आतंकवाद पैदा किए जाते हैं। भारत को बर्बाद करने के लिए पीओके में आतंकवाद का शिविर भी पाकिस्तान की ओर से खोला गया। आज भी वहां आतंकी प्रशिक्षण शिविर चल रहे हैं। बॉर्डर के पास के इलाकों में लॉन्च पैड बनाए गए हैं और भारत सरकार को इस बारे में पुख्ता जानकारी है और वह हालात से पूरी तरह वाकिफ हैं। पाकिस्तान का सीधा मकसद है कि भारत में आतंकवाद को फैलाया जाए।
- पाकिस्तान को हमेशा भारत ने हराने का किया काम
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने बयान में कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 में अखनूर में युद्ध हुआ था, जिसमें भारत ने पाकिस्तान की सेना के प्रयासों को नाकाम कर दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने इतिहास में हमेशा पाकिस्तान को हराया है और पाकिस्तान ने 1965 के बाद से अवैध घुसपैठ और आतंकवाद को बढ़ावा दिया है। उन्होंने यह उल्लेख किया कि भारत के मुस्लिम समुदाय के लोग आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपनी जान गंवा चुके हैं और आज भी पाकिस्तान से आने वाले 80% आतंकवादी भारत में घुसपैठ कर रहे हैं। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि यदि सीमा पार आतंकवाद 1965 में ही समाप्त हो गया होता, तो यह संभव था, लेकिन तब की केंद्र सरकार युद्ध के दौरान प्राप्त सामरिक लाभ को रणनीतिक लाभ में बदलने में असमर्थ रही। पाकिस्तान के पास अभी भी वक्त है कि वह आतंकवाद को समय पर खत्म कर ले।
What's Your Reaction?











