Political News: शिर्डी में अमित शाह कार्यकर्ता सम्मेलन में की शिरकत, बोले- घमंडिया गठबंधन टूटने की हो गई शुरुआत। 

महाराष्ट्र की शिर्डी में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए पार्टी को ...

Jan 13, 2025 - 13:06
 0  16
Political News: शिर्डी में अमित शाह कार्यकर्ता सम्मेलन में की शिरकत, बोले- घमंडिया गठबंधन टूटने की हो गई शुरुआत। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने शिर्डी में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ में एक बैठक करते हुए इंडिया गठबंधन पर निशाना साधने का काम किया और कहा कि घमंडियां गठबंधन टूटने की शुरुआत हो गई है।

  • इंडिया गठबंधन के लोग झटपटा रहे

महाराष्ट्र की शिर्डी में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए पार्टी को और मजबूत करने की बात कही। तो वही इंडिया गठबंधन में पड़ रही तकरार को लेकर भी निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि घमंडियां गठबंधन टूटने की कगार पर पहुंच गया है। दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में सब कुछ नजर आने लगा है। आम आदमी पार्टी अलग चुनाव लड़ रही है तो कांग्रेस पार्टी अलग चुनाव लड़ रही है। ममता और लालू छटपटा रहे हैं। वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना अलग चुनाव लड़ रही है। वही में दावे के साथ में कहता हूं कि दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने का काम करेगी।

Also Read- Political News: कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान, अगर बनी हमारी सरकार तो बेरोजगारों को मिलेगा 8500 महीना।

  • उद्धव ठाकरे झूठ फरेब करने वाले निकले

अमित शाह ने महाराष्ट्र में होने वाले आगामी महानगर और स्थानीय नगर निगम चुनाव को लेकर कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव से ज्यादा हमारी पार्टी यहां पर सीटें जीतने का काम करेगी। आगे उन्होंने शिवसेना उद्धव गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे ने बाला साहब के सिद्धांतों को त्याग कर मुख्यमंत्री बनने का काम किया था। झूठ फरेब के साथ यह प्रदेश में मुख्यमंत्री बने थे। जनता ने अब उन्हें उनकी जगह दिखाने का काम कर दिया है। आगे कहा कि उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने के सपने अब कभी भी पूरे होने वाले नहीं हैं। क्योंकि हमारी पार्टी का साथ हिंदुत्व और प्रदेश की जनता ने पूरी तरीके से दिया है। हमारी सरकार की तरफ से जनता को हर योजनाओं का बिना भेदभाव के लाभ देने का काम किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।