Crime News: धर्मशाला के अंदर से एक ही परिवार के 4 शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी।

राजस्थान के मेहंदीपुर इलाके में बनी एक धर्मशाला से चार लोगों के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के...

Jan 15, 2025 - 16:52
74 Views
Crime News: धर्मशाला के अंदर से एक ही परिवार के 4 शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी।

राजस्थान में एक धर्मशाला के अंदर से चार लोगों के शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

  • एक ही परिवार के थे सभी लोग

राजस्थान के मेहंदीपुर इलाके में बनी एक धर्मशाला से चार लोगों के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जहां पर लोगों की काफी भीड़ दिखाई दी। बताते चलें कि मामला बालाजी मेहंदीपुर कस्बे का है। यहां पर एक धर्मशाला बनी हुई है जहां पर मंगलवार की देर रात चार लोगों के शव को पुलिस ने बरामद करने का काम किया है। मामले को लेकर पता चला कि जिन लोगों की शव को पुलिस ने बरामद किया है वह एक ही परिवार के थे और उनमें माता-पिता और बेटा-बेटी हैं, जो उत्तराखंड के देहरादून क्षेत्र के रायपुर के रहने वाले हैं। ये सभी समाधि वाली गली स्थित राधा-कृष्ण आश्रम धर्मशाला में 12 जनवरी को कमरा किराए पर लेकर रुके थे। 14 जनवरी को इनका चेक आउट करना था। वहीं सफाई कर्मी कमरे की साफ सफाई करने पहुंचा तो कमरे के अंदर से कोई भी हलचल महसूस नहीं हुई जिसके बाद कर्मचारियों ने मैनेजर को जानकारी दी। वही मैनेजर मौके पर पहुंचे जहां पर देखा कि कमरे का गेट खुला हुआ था और चार लोग मृत हालात में पड़े हुए थे।

Also Read- Hardoi News: नवदिवसीय श्री राम कथा- 21 से 29 जनवरी, शोभा यात्रा 20 जनवरी को नवीन गल्ला मंडी के श्री राम जानकी मंदिर से।

  • पुलिस अधिकारी ने मामले को लेकर दी जानकारी

करौली इलाके के पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि एक परिवार उत्तराखंड से बालाजी में आया हुआ था और यहां पास में बने धर्मशाला में परिवार के चार लोग रुके हुए थे। वही 14 जनवरी को मैनेजर की तरफ से फोन आता है कि कमरे में चार लोग मृत हालत में पड़े हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत हीटोडाभीम थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर पहले से ही गेट खुला हुआ था।  जिसमें दो शव बैड व दो जमीन पर पड़े हुए मिले। प्रारंभिक स्थिति के अनुसार, प्रथम दृष्टया ये पॉइजनिंग से हुई मौत लग रही है। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे पता चल पाएगा कि उनकी मौत कैसे हुई है। इस घटना के बारे में इनकी परिवार के लोगों को जानकारी दी जा चुकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow