Crime News: राजस्थान की पुलिस ने उत्तराखंड की दुल्हन को किया गिरफ्तार, ये थी वजह...।

राजस्थान की पुलिस ने एक ऐसी दुल्हन को गिरफ्तार करने का काम किया है जो कि लोगों को ठगने का काम किया करती थी। पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन उत्तराखंड...

Dec 23, 2024 - 14:40
73 Views
Crime News: राजस्थान की पुलिस ने उत्तराखंड की दुल्हन को किया गिरफ्तार, ये थी वजह...।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

राजस्थान की पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार करने का काम किया है। लुटेरी दुल्हन पर आरोप लगा कि वह लोगों को ठगने के लिए शादी किया करती थी और उसके बाद फरार हो जाती थी।

  • लुटेरी दुल्हन बनाती थी लोगों को ठगी का शिकार

राजस्थान की पुलिस ने एक ऐसी दुल्हन को गिरफ्तार करने का काम किया है जो कि लोगों को ठगने का काम किया करती थी। पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन उत्तराखंड की रहने वाली है। लुटेरी दुल्हन सबसे पहले अमीर लोगों के साथ रिश्ता बनाती थी फिर उनको ठगने के लिए उनके साथ शादी करती थी फिर बाद में धोखा देकर उन्हें फरार हो जाती थी। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि महिला ऑनलाइन मैट्रिमोनियल के जरिए लोगों को शादी के लिए ऑफर दिया करती थी। ऐसा ही एक मामला जयपुर से सामने आया था जहां पर एक प्रतिष्ठ ज्वेलर्स के साथ में जुड़ने के लिए लुटेरी दुल्हन ने परिवार के लोगों का दिल जीत और उसके बाद 36 लाख और सोने चांदी के आभूषण लेकर महिला फरार हो गई। फिर बाद में महिला उत्तराखंड में बैठकर लड़का और उसके परिवार के लोगों को झूठे केस में फसाने की धमकी देने लगी। इस मामले में परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

Also Read- Crime News: प्रेमी जोड़े को खंभे से बांधकर दी गई तालिबानी सजा, ये थी वजह...।

  • पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को ऐसे पकड़ा

पुलिस को जौहरी की संलिप्तता को लेकर कई मामलों में संदेह है, और इस संदर्भ में उससे पूछताछ की जा रही है। यह मामला 29 जुलाई, 2023 को सामने आया, जब जौहरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में जौहरी ने बताया कि अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद, उन्होंने एक ऑनलाइन मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से जीवनसाथी की तलाश शुरू की। इस प्रक्रिया में उन्हें एक महिला मिली, जिससे उनका संपर्क बढ़ा। फिर वह महिला से मिलने के लिए देहरादून गए और अंततः पिछले साल फरवरी में उससे शादी कर ली। वही इस मामले में पुलिस की तरफ से बताया गया कि महिला अभी तक तीन शादियां कर चुकी है। महिला ने गुरुग्राम, आगरा और जयपुर के रहने वाले अमीर परिवार के लोगों से शादी की है। फिलहाल में पुलिस ने पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow