Crime News: प्रेमी जोड़े को खंभे से बांधकर दी गई तालिबानी सजा, ये थी वजह...।

बिहार में एक प्रेमी जोड़े को प्यार करना है इस कदर महंगा पड़ गया कि उनको के द्वारा तालिबानी तरीके से सजा दी गई। दरअसल मामला मुजफ्फरनगर ....

Dec 23, 2024 - 14:17
69 Views
Crime News: प्रेमी जोड़े को खंभे से बांधकर दी गई तालिबानी सजा, ये थी वजह...।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

बिहार में एक प्रेमी जोड़े को खंभे से बांधकर तालिबानी तरीके से सजा देने का मामला सामने आया है। इस मामले के बाद पुलिस हरकत में आई और पूरी मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया।

  • प्रेमी जोड़े को मिली तालिबानी सजा

बिहार में एक प्रेमी जोड़े को प्यार करना है इस कदर महंगा पड़ गया कि उनको के द्वारा तालिबानी तरीके से सजा दी गई। दरअसल मामला मुजफ्फरनगर का बताया गया है। यहां दो लोगों को खंबे से बांधकर उनके कपड़ों को उतार कर उनको तालिबानी तरीके से सजा दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में देखा गया है कि एक खंभे से लड़का और लड़की बंधे हुए दिखाई दिए हैं। दोनों निर्वस्त्र अवस्था में खड़े हुए हैं। वहीं पास में खड़े लोग उनकी पिटाई करते हुए दिखाई दिए हैं। पिटाई के दौरान प्रेमी जोड़ा चीखता और चिल्लाता रहा, लेकिन वहां पर खड़ी भीड़ तमाशाबीन बनी रही। फिर बाद में मौके पर पुलिस पहुंची जहां मामले को गंभीरता से लेना शुरू किया।

Also Read- Crime News: पुलिस ने दो लड़कों को सरे बाजार सिर मुंडवाकर घुमाया, चाकू मारने का लगा था आरोप

  • पुलिस अधिकारी ने घटना को लेकर दी जानकारी

पुलिस अधिकारी ने मामले को लेकर जानकारी दी और बताया कि मामला मुजफ्फरनगर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। यहां पर कुछ लोगों के द्वारा एक प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया गया। जिसमें प्रेमी सकरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत का रहने वाला है तो वही प्रेमिका समस्तीपुर के पूसा की रहने वाली है। स्थानीय लोगों ने दोनों को प्रेम प्रसंग के चलते खंबे से बांधकर उनके साथ पिटाई की है। वही दोनों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस पूरे मामले को गंभीरता के साथ लिया जा रहा है वही इस मामले में जो भी लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow