Political News: पूर्व सीएम ने एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर दिया बयान, नामुमकिन है बिल पास करना।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक राष्ट्र एक चुनाव के विधेयक को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि....

Dec 23, 2024 - 14:22
97 Views
Political News: पूर्व सीएम ने एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर दिया बयान, नामुमकिन है बिल पास करना।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

एक राष्ट्र एक चुनाव के विधेयक को लेकर संसद में पेश किया। यहां जमकर इसका विरोध हुआ तो वहीं इसमें संशोधन के लिए जेपीसी को इसे भेज दिया गया। अब इस पर दिग्विजय सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है और उन्होंने कहा है कि नामुमकिन है यह पास हो पाए।

  • मुझे नहीं लगता पास हो पाए

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक राष्ट्र एक चुनाव के विधेयक को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर बीजेपी के लोग इसे पास करवाना चाहते हैं जिसको लेकर इसे जेपीसी के पास भेजा गया है। मुझे नहीं लगता है कि यह पास हो पाएगा। क्योंकि बीजेपी के लोग हमेशा अपने फायदे के लिए ऐसा कुछ ना कुछ करते हैं जिसका हमेशा विरोध होता है। वही आगे अमित शाह के द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर लेकर दिए गए बयान पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि उनके द्वारा देश की जनता को आहत करने का काम किया गया है। उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

  • सांसदों के साथ धक्का मुक्की पर दिया

राहुल गांधी पर भाजपा के सांसदों को धक्का देकर नीचे गिराने के मामले में दिग्विजय सिंह ने कहा एक सांसद अचानक से दूसरे सांसद के ऊपर गिर जाता है। फिर बाद में षड्यंत्र रचा जाता है कि राहुल गांधी ने उनको धक्का मारा है। वही आगे कहा कि कांग्रेस ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को धक्का दिया और गांधी के साथ धक्का-मुक्की की। भाजपा सांसदों के साथ धक्का-मुक्की करने को लेकर गांधी पर लगाए गए आरोपों के बारे में पूछे जाने पर दिग्वजिय सिंह ने कहा कि ये आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। इसकी जांच की जा रही है और उसके बाद सच का सच झूठ का झूठ सामने आ जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow