Crime News: पुलिस ने दो लड़कों को सरे बाजार सिर मुंडवाकर घुमाया, चाकू मारने का लगा था आरोप

राजस्थान में अपराधियों को पुलिस के द्वारा एक ऐसी सजा दी गई जिसके बारे में खुद उन्होंने नहीं सोचा होगा। यहां पुलिस दो अपराधियों को बाजार में लेकर पहुंची जहां पर सिर मुंडवाकर उन्हें घुमाने का काम किया गया। दरअसल मामला सीसवाली कस्बे का है। यहां पर रहने वाले ए...

By INA News Desk
Dec 22, 2024 - 12:56
66 Views
Crime News: पुलिस ने दो लड़कों को सरे बाजार सिर मुंडवाकर घुमाया, चाकू मारने का लगा था आरोप

Crime News By INA.

राजस्थान में पुलिस के द्वारा दो लड़कों को सरे बाजार सिर मुंडवाकर घुमाने का मामला सामने आया है। दोनों लड़कों पर आरोप लगा कि उन्होंने एक लड़के को चाकू मार कर घायल कर दिया था।

सिर मुंडवाकर बाजार और गलियों में पुलिस ने घुमाया घुमाया

राजस्थान में अपराधियों को पुलिस के द्वारा एक ऐसी सजा दी गई जिसके बारे में खुद उन्होंने नहीं सोचा होगा। यहां पुलिस दो अपराधियों को बाजार में लेकर पहुंची जहां पर सिर मुंडवाकर उन्हें घुमाने का काम किया गया। दरअसल मामला सीसवाली कस्बे का है। यहां पर रहने वाले एक लड़के ने इंस्टाग्राम पर एक लड़के को एक स्थान पर बुलाया फिर उसके उसको चाकू मार कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के लिए दीवारों की आए थे। अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जब इस मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को ही तो उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

युवक को चाकू मारे जाने के मामले को पुलिस ने गंभीरता के साथ लेना शुरू कर दिया। जहां पुलिस ने दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटो में गिरफ्तार करने का काम किया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को लेकर पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से एक लड़के को बुलाया गया था जहां पर दोनों के बीच कहा सुनी हुई और उसके बाद लड़के को चाकू मार कर घायल कर दिया गया। वहीं पूरे मामले को गंभीरता से लिया और शनिवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को सबक सिखाने के लिए उनके सर को मुंडवाया। फिर उनको बाजार में घुमाया। पुलिस ने यह संदेश दिया कि अपराधी किसी भी घटना को अंजाम देंगे पुलिस उसकी बर्दाश्त नहीं करेगी और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow