Tamilnadu: श्रद्धालु का दानपेटी में गिर गया आईफोन, मंदिर कमेटी ने लौटाने से किया मना

चेन्नई में एक श्रद्धालु का आईफोन गलती से श्री कंडास्वामी मंदिर के दानपात्र में गिर गया। जब श्रद्धालु ने फोन वापस करने का अनुरोध किया, तो तमिलनाडु हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्त विभाग ने इसे अस्वीकार कर दिया, यह कहते हुए कि अब वह फोन मंदिर की संपत्ति ब...

By INA News Desk
Dec 22, 2024 - 12:57
95 Views
Tamilnadu: श्रद्धालु का दानपेटी में गिर गया आईफोन, मंदिर कमेटी ने लौटाने से किया मना

चेन्नई की एक मंदिर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक श्रद्धालु का दान पेटी में अचानक से आईफोन गिर गया। श्रद्धालु ने मंदिर कमेटी से दानपेटी से मोबाइल बाहर निकलवाने की मांग की तो कमेटी मोबाइल लौटाने से इनकार कर दिया।

गलती से दान पेटी में गिरा मोबाइल

चेन्नई में एक श्रद्धालु का आईफोन गलती से श्री कंडास्वामी मंदिर के दानपात्र में गिर गया। जब श्रद्धालु ने फोन वापस करने का अनुरोध किया, तो तमिलनाडु हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्त विभाग ने इसे अस्वीकार कर दिया, यह कहते हुए कि अब वह फोन मंदिर की संपत्ति बन चुका है। अपनी गलती का एहसास होने के बाद, दिनेश नामक श्रद्धालु ने तिरुपुरुर स्थित मंदिर अधिकारियों से संपर्क किया और अपनी अपील की कि दान करते समय अनजाने में दानपात्र में गिरा उनका फोन वापस किया जाए। शुक्रवार को दानपात्र खोलने के बाद मंदिर प्रशासन ने दिनेश से संपर्क किया और बताया कि फोन मिल गया है, लेकिन केवल डेटा ही दिया जा सकता है। हालांकि, दिनेश ने डेटा प्राप्त करने से मना करते हुए फोन की पूरी वापसी की मांग की।

दान पेटी से कुछ वापस करने की अनुमति नहीं

इस मामले को लेकर हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्त मंत्री पी. के. शेखर बाबू ने कहा, "जो कुछ भी दान पेटी में जमा किया जाता है, चाहे वह अनजाने में या मनमर्जी से न दिया गया हो, वह भगवान के खाते में चला जाता है।" उन्होंने यह भी कहा, "मंदिरों की प्रथाओं और परंपराओं के अनुसार, दानपात्र में डाला गया कोई भी चढ़ावा सीधे उस मंदिर के देवता के खाते में चला जाता है। नियमों के अनुसार श्रद्धालुओं को चढ़ावा वापस करने की अनुमति नहीं है।" हालांकि, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वह विभाग के अधिकारियों से चर्चा करेंगे कि क्या श्रद्धालु को मुआवजा देने की कोई संभावना है। लेकिन मामले पर विचार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow