Crime News: कैंसर पीड़ित मां के बेटे ने डॉक्टर की गर्दन पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर।

चेन्नई के कलैनंजर सेंटेनरी सुपर स्पेशियलिटी में उस समय अफरा तफरी मच गई जब अचानक से एक युवक चाकू निकलता है और डॉक्टर की गर्दन पर कई .....

Nov 14, 2024 - 11:40
84 Views
Crime News: कैंसर पीड़ित मां के बेटे ने डॉक्टर की गर्दन पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

चेन्नई से दिल को दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां पर एक युवक ने एक डॉक्टर की गर्दन पर चाकू से कई बार हमला किया जिसके बाद डॉक्टर घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • मां के इलाज में देरी से नाराजगी मे था बेटा

चेन्नई के कलैनंजर सेंटेनरी सुपर स्पेशियलिटी में उस समय अफरा तफरी मच गई जब अचानक से एक युवक चाकू निकलता है और डॉक्टर की गर्दन पर कई बार हमला कर देता है। इस हमले के बाद आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाता है तो वहीं घायल हुए डॉक्टर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। इस मामले के बाद अस्पताल में मौजूद मरीज और तीमारदार काफी सहन जाते हैं।

मामले को लेकर बताया गया कि विग्नेश की मां का अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था। लेकिन इलाज में देरी से नाराज होकर विग्नेश नाराज हो गया और उसने डॉक्टर बालाजी जगन्नाथ से मुलाकात करते हुए अपनी नाराज की जाहिर की और इसी दरमियान दोनों के बीच बहस बाजी शुरू हो गए। बहसबाजी इस कदर बड़ी की विग्नेश ने अपने पास मौजूद चाकू को निकाल लिया और डॉक्टर की गर्दन पर एक के बाद एक चाकू से कई बार हमला किया। इसके बाद डॉक्टर की गर्दन से काफी खून निकलने लगा और उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया।

  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

विग्नेश के द्वारा डॉक्टर की गर्दन पर चाकू से हमला किए जाने के मामले में स्टाफ के लोगों ने उसको मौके से गिरफ्तार कर लिया और उसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी का नाम विग्नेश हैं जों कि पेरुंगलथुर इलाके का रहने वाला है।

Also Read- Ghaziabad News: अल्ट्राटेक की नकली सीमेंट बेचने का बड़ा खुलासा- अल्ट्राटेक कंपनी ने की शिकायत, दो दुकानें सील, जांच शुरू।

आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि आउट पेशेंट एंट्री का पास लिया और सुबह करीब 10:30 बजे ऑन्कोलॉजी विभाग में घुस गया, जहां डॉक्टर बालाजी जगन्नाथ ड्यूटी पर थे। इसी दरमियान मेरी बहसबाजी हुई और उसके बाद मैंने चाकू मार दिया। इस घटना की जानकारी प्रदेश की मुख्यमंत्री सीएम स्टालिन को हुई तो उन्होंने इस घटना की निंदा की और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow