Political News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले- अखिलेश बाबा के बुलडोजर को हमेशा के लिए गैराज में खड़ा कर दिया।

अब मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा तो यहां से योगी सरकार को फटकार लगाते हुए बुलडोजर नीति को गलत बताया और आदेश दिए कि मकान गिरने से पहले यह है जांच ....

Nov 14, 2024 - 11:31
74 Views
Political News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले- अखिलेश बाबा के बुलडोजर को हमेशा के लिए गैराज में खड़ा कर दिया।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सुप्रीम कोर्ट के द्वारा बुलडोजर को लेकर आए फैसले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरने का काम किया। उन्होंने कहा कि बाबा के बुलडोजर को कोर्ट ने हमेशा के लिए गैराज में खड़ा कर दिया।

  • बुलडोजर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

उत्तर प्रदेश में जब से योगी सरकार बनी है तब से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके मकानों को तोड़ने का काम किया जा रहा था। बुलडोजर के द्वारा तोड़े जा रहे हैं मकान को लेकर विपक्षी पार्टियां हमेशा से योगी सरकार पर निशाना साधती रही तो वही मामला इस बुलडोजर नीति को गलत बताते रहे लेकिन उसके बावजूद भी बुलडोजर चला रहा।  

अब मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा तो यहां से योगी सरकार को फटकार लगाते हुए बुलडोजर नीति को गलत बताया और आदेश दिए कि मकान गिरने से पहले यह है जांच लिया जाए कि वह आरोपी के नाम है या फिर किसी दूसरे व्यक्ति के मकान गिरने से पहले उसे कुछ समय का वक्त दिया जाए उसकी सुनवाई हो और उसके मकान पर कोई कार्रवाई हो। लेकिन कार्रवाई होने से पहले नोटिस को भी चस्पाना पड़ेगा। वहीं अधिकारियों को भी चेतावनी दी गई कि अगर कानून को हाथ में लेते हुए किसी के मकान को गिराने का काम किया गया तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी और पीड़ित के मकान का हर्जाना देना होगा।

  • सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अखिलेश ने किया स्वागत

सुप्रीम कोर्ट के द्वारा आए फैसले का उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वागत किया है और सुप्रीम कोर्ट का तहे दिल से धन्यवाद भी किया। अखिलेश ने कहा, ''बुलडोजर कार्रवाई के नाम पर गरीबों के घर तोड़े जा रहे थे। अब सुप्रीम कोर्ट ने अवैध रूप से मकान गिराने पर रोक लगा दी है।'' उन्होंने कहा कि अयोध्या में जिस तरह से बुलडोजर चलाए गए उसी के कारण लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार हुई।

Also Read- Political News: सीएम योगी और जेपी नड्डा ने जनसभा को किया संबोधित, MVA पर साधा निशाना।

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी स्थगित कर दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब बाबा जी का बुलडोजर हमेशा के लिए गैराज में खड़ा कर दिया गया है। वहीं प्रयागराज में छात्रों के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि यह सरकार छात्रों को नौकरियां नहीं दे सकती है बस उन्हें परेशान जरूर कर सकती है। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों के वजह से सरकार सत्ता में आई उन्हें छात्रों को यह सरकार नौकरियां नहीं दे रही है। लेकिन यही छात्र 2027 में सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow