Political News: सीएम योगी और जेपी नड्डा ने जनसभा को किया संबोधित, MVA पर साधा निशाना।

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत झोंकती हुई दिखाई दे रही है। यहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर....

Nov 14, 2024 - 11:22
 0  43
Political News: सीएम योगी और जेपी नड्डा ने जनसभा को किया संबोधित, MVA पर साधा निशाना।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए MVA को महा अनाड़ी गठबंधन करार दिया है।

  • बिना पहियों स्टेरिंग के चलने वाला गठबंधन

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत झोंकती हुई दिखाई दे रही है। यहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश के गृहमंत्री अमित शाह तक जनसभाओं को लगातार संबोधित कर रहे हैं। वही उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां जनसभाओं को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। ऐसा ही कुछ ठाणे और वाशिम इलाके में देखने को मिला। जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने महा विकास आघाडी के MVA वाले गठबंधन पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि यह गठबंधन महा अनाड़ी गठबंधन है। बिना पहियों और स्टेरिंग से चलने वाला यह गठबंधन है। वहीं उन्होंने अपनी सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में जनता को बताया और कहा कि हमारे सरकार ने सभी को साथ में रखते हुए एक समान सभी को योजनाओं का लाभ देने का काम किया है। और इन लोगों ने हमेशा से जनता को लूटने और उनको परेशान करने का काम किया है। तो मैं आप लोगों से अपील करता हूं भाजपा गठबंधन के प्रत्याशियों को अपना कीमती बोट जरूर दें।

  • जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी के नेता जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधने का काम किया। नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शहरी नक्सलियों के चंगुल में है। कांग्रेस उन लोगों के हाथों की कठपुतली बन गई है जो देश को तोड़ना और बांटना चाहते हैं। इनका उन लोगों के साथ गठजोड़ है जो अनुच्छेद 370  को वापस से लागू करने की बात करते हैं।

Also Read- Political News: अजीत पवार ने फिर दिखाई सख्त तेवर, बोले- यहां नहीं चलेगा 'तो बटेंगे'।

आगे उन्होंने महा विकास आघाडी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हमारी सरकार जब भी कोई भी योजना को लागू करती है तो यह लोग रोड़ा बनते हैं और योजनाओं को लागू नहीं करने देते हैं।लेकिन ऐसे लोगों को जनता सबक सिखाने का काम भी करती है। मैं जनता से अपील करता हूं कि वह प्रदेश में फिर से डबल इंजन की सरकार बनाएं।  बताते चले कि प्रदेश में 20 नवंबर को विधानसभा के चुनाव होना है जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जनसभाओं को संबोधित कर रही हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।