Sambhal News: दर्दनाक हादसा- ऑटो के भिड़त में आधा दर्जन लोग घायल।

सम्भल जिले के कोतवाली सम्भल क्षेत्र के फतेहपुर देव के पास अनियंत्रित बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। बस ओर ऑटो की भिड़त होने के बाद यात्रियों में चीख ....

Nov 14, 2024 - 11:59
427 Views
Sambhal News: दर्दनाक हादसा- ऑटो के भिड़त में आधा दर्जन लोग घायल।

रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जिले के कोतवाली सम्भल क्षेत्र के फतेहपुर देव के पास अनियंत्रित बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। बस ओर ऑटो की भिड़त होने के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगो ने रेस्क्यू कर यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सम्भल जिले के सम्भल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर देव के पास गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे सम्भल से चंदौसी जा रही यात्रियों से भरी बस कोहरे की वजह से अनियंत्रित होकर चंदौसी से आ रहे ऑटो से भिड़ गई। बस ऑटो की टक्कर के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग बस व ऑटो की भिड़त को देखकर दौड़कर मौके पर पहुंचे पुलिस को सूचना दी गई।

Also Read- Hathras News: स्कूल जा रही छात्रा की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, कोहराम।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना मिल रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow