Rajasthan: राजस्थान के एक जिले में जमकर हुई बर्फबारी, लुत्फ़ उठाने के लिए दूसरे राज्य से पहुंच रहे लोग। 

देश के अलग-अलग राज्यों से लोग बर्फबारी का लुत्फ़ उठाने के लिए हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पहुंचते हैं जहां उनका बर्फबारी का नजारा ...

Dec 30, 2024 - 12:58
36 Views
Rajasthan: राजस्थान के एक जिले में जमकर हुई बर्फबारी, लुत्फ़ उठाने के लिए दूसरे राज्य से पहुंच रहे लोग। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

राजस्थान के जिले में इस कदर बर्फबारी हो रही है कि सड़कों पर बर्फ की मोटी-मोटी चादर जमाती हुई दिखाई दे रही है। तो वहीं सैलानी भी बर्फबारी का जमकर मजा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

  • राजस्थान के जिले में आसमान से गिर रही बर्फ

देश के अलग-अलग राज्यों से लोग बर्फबारी का लुत्फ़ उठाने के लिए हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पहुंचते हैं जहां उनका बर्फबारी का नजारा देखने को मिलता है। जहां लोग बर्फबारी का जमकर लुत्फ़ उठाते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि राजस्थान एक रेगिस्तान वाला इलाका है जहां के एक जिले में बर्फबारी भी होती है। अगर आपको नहीं पता है तो आज हम आपको बताते हैं कि राजस्थान के माउंट आबू में बर्फबारी का दौर जारी है। माउंट आबू में पिछले दो दिनों से तापमान में तेजी के साथ गिरावट आई और 10 डिग्री तापमान कम हो गया। तो वहीं तापमान - 4 डिग्री पर पहुंच गया है।

Also Read- Weather News: दिल्ली में झमाझम हुई बारिश टूटा रिकॉर्ड, ऐसा रहेगा हाल।

  • बर्फबारी का लुत्फ़ उठाने के लिए पहुंच रहे लोग

माउंट आबू के कई इलाकों में हुई बर्फबारी की जानकारी जैसे ही आसपास के राज्यों और जिलों के लोगों को हुई तो वह बर्फबारी का लुत्फ़ उठाने के लिए सिरोही में पहुंचने लगे हैं। तापमान के माइनस में पहुंचते ही पार्कों, गाड़ियों और पत्थरों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। राजस्थान से लगी गुजरात के लोग भी नए साल का मजा लेने के लिए माउंट आबू का रुख करते हुए दिख रहे हैं। यहां के पहाड़ों पर बर्फ जमने लगी है तो वहीं सड़कों पर खड़ी गाड़ियों पर भी बर्फ जम गई है। वही माउंट आबू में रहने वाले स्थानीय लोग गरम हीटर के सहारे रहकर ठंड से बचने का काम कर रहे हैं। वही मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में यहां तेजी के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow