MP News: खूंखार तेंदुए ने 5 लोगों पर किया हमला, जाल हाथ में लेकर तेंदुए को पकड़ने पहुंचे पूर्व विधायक।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक खूंखार तेंदुए ने लोगों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। यहां खूंखार तेंदुआ पांच लोगों पर अभी तक जानलेवा हमला कर चुका है...

Dec 30, 2024 - 13:07
60 Views
MP News: खूंखार तेंदुए ने 5 लोगों पर किया हमला, जाल हाथ में लेकर तेंदुए को पकड़ने पहुंचे पूर्व विधायक।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

मध्य प्रदेश में एक खूंखार तेंदुए ने पांच लोगों पर हमला कर दिया जिसमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। वही तेंदुए के हमले के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग तेंदुए को पकड़ने की वन विभाग से अपील कर रहे।

  • तेंदुए ने पांच लोगों को बनाया अपना शिकार

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक खूंखार तेंदुए ने लोगों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। यहां खूंखार तेंदुआ पांच लोगों पर अभी तक जानलेवा हमला कर चुका है जिसमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले को लेकर बताया गया की घटना त्योंथर इलाके की है। यहां एमपी-यूपी बॉर्डर के पास में लगातार यहां एक तेंदुआ घात लगाकर लोगों के ऊपर हमला करने का काम कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीहड़ इलाका हैं। हम लोग यहां अपने पशुओं को चराने के लिए आते हैं तभी तेंदुआ लोगों पर हमला कर देता है। तेंदुआ अभी तक पांच लोगों पर हमला कर चुका है जिसमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Also Read- Crime News: तीन बेटियां पैदा होने पर पति बना जल्लाद, पत्नी को जिंदा जलाया।

  • खूंखार तेंदुए से इलाके में फैली दहशत

बताया गया कि बीते 2 दिन पहले खातिलवार का रहने वाला एक किशोर झाड़ियां में शौंच के लिए गया था। तभी अचानक से तेंदुए ने किशोर के ऊपर हमला कर दिया तो वहीं आसपास के लोग जब किशोर को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे तो तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया। वही इस मामले की जानकारी पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के रहे विधायक श्यामलाल द्विवेदी को हुई तो वह वन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों के साथ में जाल लेकर तेंदुए को पकड़ने के लिए निकल गए। जहां पर लगातार तेंदुए की तलाश करते हुए दिखाई दिए। वन विभाग की टीम में स्थानीय लोगों से अपील की है कि घना जंगल होने की वजह से तेंदुआ भी पकड़ में नहीं आ रहा है। ऐसे में आप लोग थोड़ा सावधान रहें और जंगली लाकर के तरफ ना जाए। तेंदुआ कभी भी आप लोगों पर हमला कर सकता है। तेंदुए को पकड़ने का काम किया जा रहा हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow