Crime News: तीन बेटियां पैदा होने पर पति बना जल्लाद, पत्नी को जिंदा जलाया।
महाराष्ट्र एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक पति ने तीन बेटियों होने पर अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। घटना की जानकारी मिलने.....
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
महाराष्ट्र में एक जल्लाद पति का क़हर देखने को मिला। जहां पर एक परिवार में तीन लड़कियां पैदा हुई जिससे उसका पति नाराज हो गया और उसने अपनी पत्नी को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई।
- तीन बेटियां होने पर पति बना जल्लाद
महाराष्ट्र एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक पति ने तीन बेटियों होने पर अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। दरअसल मामला परभणी जिले का है। यहां पर रहने वाले कुंडलिक उत्तम काले नाम का व्यक्ति रहता है जहां उसके साथ में उसकी पत्नी मैना कुंडलिक रहती है। दोनों की शादी हुई काफी समय हो चुका था। पति के द्वारा अपनी पत्नी को जिंदा जलाए जाने के मामले में पता चला है कि उसका पति अपने घर में एक बेटा चाहता था लेकिन उसकी पत्नी तीन बार मां बनी और तीनों बार बेटियों को जन्म दिया। इस बात से पति नाराज हो गया और उसने अपनी पत्नी को आग के हवाले कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
Also Raed- Crime News: संसद के बाहर आग लगाने वाले युवक की इलाज के दौरान हुई, वजह आई सामने।
- जीजा के खिलाफ साली ने की शिकायत
मृतक महिला की मौत के मामले में उसकी बहन भाग्यश्री ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया जिसमें बताया कि उसकी बहन की शादी 7 साल पहले हुई थी। मेरी बहन की तीन बेटियां थी जिसमें नंदिनी 6 साल, काजल 4 साल और सबसे छोटी सोनी 1 साल की है। मेरे जीजा और मेरी दीदी में बेटे को लेकर आए दिन झगड़ा हुआ करता था। गुरुवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसके बाद मेरे जीजा ने मेरी दीदी को आग लगाकर मार डाला। पुलिस ने घटना को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 एक के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कहना है कि आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है और उसके बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?











