Crime News: शराब पी रहे लोगों को डीएसपी ने मारी गोली, एक की हुई मौत, दो घायल।

हार के रोहतास में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है यहां पर डीएसपी पर कुछ लोगों ने गोली मारने का आरोप लगाया है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत.....

Dec 28, 2024 - 13:45
67 Views
Crime News: शराब पी रहे लोगों को डीएसपी ने मारी गोली, एक की हुई मौत, दो घायल।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

बिहार में कुछ लोगों के द्वारा एक डीएसपी पर गोली मारे जाने का आरोप लगाया गया है। गोली लगने से एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • पैसे ना देने पर मारी गली

बिहार के रोहतास में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है यहां पर डीएसपी पर कुछ लोगों ने गोली मारने का आरोप लगाया है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक पार्टी का कार्यक्रम चल रहा था जिसमे कुछ लोग शराब पी रहे थे। इसी दरमियान ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी पहुंच गए। जहां पर शराब पी रहे लोगों से रुपए मांगे लेकिन रुपए न देने पर लोगों के ऊपर गोली चला दी। मृतक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के सेनानी गांव निवासी बादल कुमार (34) के रूप में हुई है। घायल की पहचान अतुल कुमार और विनोद कुमार (35) के रूप में हुई है।

Also Read:- Crime News: नौकरानी ने मालिक के साथ अश्लील वीडियो बनाकर ठग लिए 2 करोड रुपए, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार।

  • डीएसपी ने आरोपो को किया खारिज

सासाराम नगर थाने में पीड़ित राहुल रंजन ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि शुक्रवार को उसके बड़े भाई के दोस्त पीर बाबा के पास में पार्टी कर रहे थे। इस पार्टी में खाने के साथ शराब का भी सेवन किया जा रहा था। इस दौरान यातायात थाना डीएसपी मोहम्मद आदिल अपनी टीम के साथ पहुंचे जहां पर हम लोगों से रुपए मांगे जब हम लोगों ने रुपए देने से मना कर दिया तो उन्होंने अपनी रिवाल्वर निकाली और उसे 6 फायर कर दिए। जिससे ओमप्रकाश के सीने में गोली लग गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। वही इस मामले में डीएसपी ने भी अपना बयान दिया है और कहा है कि जो भी मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं वह भी बुनियाद है। मेरी बंदूक से गोली लगने से ओमप्रकाश की मौत नहीं हुई। फिलहाल में पुलिस पूरे मामले को गंभीरता के साथ ले रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow