Crime News: ट्रांसजेंडर से बेटे ने शादी का किया फैसला, तो माता-पिता ने कर ली खुदकुशी। 

आंध्र प्रदेश में एक बेटे से परेशान होकर एक माता-पिता ने आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर बताया गया कि उनका बेटा एक ट्रांसजेंडर से शादी करना ...

Dec 27, 2024 - 17:33
82 Views
Crime News: ट्रांसजेंडर से बेटे ने शादी का किया फैसला, तो माता-पिता ने कर ली खुदकुशी। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

आंध्र प्रदेश में एक माता-पिता ने अपने बेटे से नाराज होकर खुदकुशी कर ली। इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची जहां दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

  • बेटा करना चाहता था ट्रांसजेंडर से शादी

आंध्र प्रदेश में एक बेटे से परेशान होकर एक माता-पिता ने आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर बताया गया कि उनका बेटा एक ट्रांसजेंडर से शादी करना चाहता था जिसको लेकर उनके माता-पिता काफी नाराज थे। बताया गया कि नंदयाल जिले में रहने वाला सुनील कुमार पिछले 3 साल से ट्रांसजेंडर के रिलेशन में चल रहा था। सुनील ट्रांसजेंडर से शादी करना चाहता था जब इस बात की जानकारी उसके माता-पिता को ही तो उन्होंने इसका विरोध किया और सुनील को ऐसा करने से मना किया। लेकिन सुनील और उसके माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ और उसके बाद सुनील के माता-पिता ने आत्महत्या कर ली। इस घटना में पुलिस ने सुनील को हिरासत में लेकर उससे पूछता शुरू कर दी।

Also Read- Crime News: मोबाइल के साथ परीक्षा में पकड़ा गया दसवीं का छात्र, फांसी लगाकर दे दी जान।

  • घटना को लेकर पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुनील कुमार ने ट्रांसजेंडर से डेढ़ लाख रूपए उधार के तौर पर लिए थे जिसे वह नहीं चुका पा रहा था। फिर बाद में सुनील का ट्रांसजेंडर से रिलेशनशिप चलने लगा। सुनील के पिता सुब्बा रायडू (45) और सरस्वती (38) ने इस बात का विरोध किया। तो ट्रांसजेंडर सुनील के माता-पिता के पास पहुंचे जहां पर उन्होंने उनको अपमानित करने का काम किया। वही सुनील ने भी अपने माता-पिता से कह दिया कि वह किसी लड़की से नहीं बल्कि ट्रांसजेंडर से ही शादी करेगा। सुनील ने बताया कि वह ट्रांसजेंडर के साथ रहना चाहता था और इसी बात को लेकर अपने माता-पिता पर जोर देता था जिसको लेकर उसकी माता-पिता से आए दिन झगड़ा हुआ करता था। पुलिस का कहना है कि इसी बात से नाराज होकर दोनों ने आत्महत्या कर ली है। फिलहाल में हर पहलू से जांच पड़ताल भी की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow