Karnatak News: अचानक से मुर्गियों के मुंह से निकलने लगी आग, दहशत में आए गांव के लोग। 

कर्नाटक के गांव से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पर गांव वालों का कहना है कि कुछ मुर्गियों के मुंह से अचानक से आग निकालने लगी और कुछ देर बाद उनकी ....

Dec 27, 2024 - 17:29
89 Views
Karnatak News: अचानक से मुर्गियों के मुंह से निकलने लगी आग, दहशत में आए गांव के लोग। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

कर्नाटक के गांव में अचानक से मुर्गियों के मुंह से आग निकालने का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है तो वहीं पशुपालन विभाग की टीम जांच पड़ताल में जुट गई।

  • मुर्गियों के मुंह से निकली आग 15 मुर्गियों की मौत

कर्नाटक के गांव से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पर गांव वालों का कहना है कि कुछ मुर्गियों के मुंह से अचानक से आग निकालने लगी और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। इस मामले को लेकर बताया गया की घटना 18 दिसंबर के हासन के हादिगे गांव की हैं। यहां कुछ लोग मुर्गियों का पालने का काम करते हैं। यहां कुछ लोगों ने देखा कि मुर्गियां अपने मुंह से आग निकालती हुई दिखाई दी। मुर्गियों के मुंह से आग निकलने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। फिर कुछ देर बाद मुर्गियों के मुंह से आग निकलने के मामले में 15 मुर्गियों की मौत हो गई। बताया गया कि ये सभी मुर्गियां स्थानीय निवासी रवि और एक और व्यक्ति की थीं जो मजदूरी करते हैं।

Also Read- अजब गज़ब: परिवार ने जिस महिला का 25 साल पहले कर दिया था अंतिम संस्कार, अचानक से सामने आई महिला

  • मुर्गियों का पेट दबाने पर निकली आग

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब मरी हुई मुर्गियों के पेट को हम लोगों के द्वारा दबाया गया तो उसकी मुंह से अचानक से आग निकलती हुई दिखाई दी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मुर्गियों ने कोई रासायनिक पदार्थ खा लिया होगा और उसी के बाद उनके मुंह से आग निकली होगी। वही इस मामले की मुर्गियों के मालिक रवि ने पशुपालन टीम को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पशुपालन टीम के अधिकारी के द्वारा गांव में एक टीम को भेजा गया लेकिन तब तक ग्रामीणों ने मुर्गियों को जला दिया था। अधिकारी का कहना है कि हो सकता है मुर्गियों को किसी ने केमिकल पिला दिया हो या फिर मुर्गियों ने कहीं से रासायनिक पदार्थ को खा लिया होगा। वही गांव की बाकी की मुर्गियों की जांच की गई तो उनके अंदर कोई भी ऐसा लक्षण नहीं पाया गया कि जिससे मुर्गियां अपने मुंह से आग निकालती हुई दिखाई दी हों।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow