Crime News: यूट्यूबर को एक व्यक्ति को मारना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल।

सोशल मीडिया पर पकड़ बनाने के लिए लोग आए दिन ऐसे ऐसे काम कर रहे हैं। जिसे देखने के बाद आपको दे उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे जो लोग वीडियो बनाने ...

Dec 20, 2024 - 19:47
71 Views
Crime News: यूट्यूबर को एक व्यक्ति को मारना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

उत्तर प्रदेश के जिले में एक यूट्यूबर के द्वारा एक व्यक्ति को सड़क पर पीटना महंगा पड़ गया। जब इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई थी पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी यूट्यूबर पर को गिरफ्तार किया।

  • वायरल वीडियो के जरिए यूट्यूबर को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर पकड़ बनाने के लिए लोग आए दिन ऐसे ऐसे काम कर रहे हैं। जिसे देखने के बाद आपको दे उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे जो लोग वीडियो बनाने के चक्कर में लोगों की पिटाई टक्कर दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के सामने आया है। यहां एक व्यक्ति सड़क पर जा रहा था तभी अचानक से एक यूट्यूबर पर आता है और व्यक्ति के साथ में मारपीट करने लगता है। फिर मारपीट का वीडियो बनाया जाता है और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया जाता है। जब वीडियो पर पुलिस की नजर पड़ती है तो पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेती है आरोपी यूट्यूबर की तलाश की जाती है। फिर गिरफ्तार करते हुए उसे जेल पहुंचाया जाता है।

  • पुलिस अधिकारी ने मामले को लेकर दी जानकारी

सड़क पर जा रहे व्यक्ति को पीटने के मामले में गौतम बुध नगर के पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा है कि युटुबर राजवीर सिसोदिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें देखा गया था कि वह रास्ते में जाते एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे हैं। इस मामले को गंभीरता से लिया गया। वही नोएडा फेस 3 पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए रवाना हो गई और आप यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया।

Also Read- Crime News: मां ने 3 महीने की बेटी को बेचा, पति की करानी थी जमानत।

यहां पुलिस के द्वारा आरोपी के खिलाफ बीएनएस धारा 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 352 (सार्वजनिक शांति भंग करने या कोई अन्य अपराध करने के लिए उकसाने के इरादे से किसी अन्य व्यक्ति का जानबूझकर अपमान करना) और 351 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं पुलिस का कहना है कि इस तरीके की घटनाओं को किसी भी तरीके से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो लोग कैसे करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow